फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने के दोषी को दस साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने के दोषी सुल्तान को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

जुर्माना अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का प्रावधान है। बता दें पांच अप्रैल 2020 को शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि रात को वे अपने घर पर सोए हुए थे। वह नींद से जागी तो देखा कि कॉलोनी का ही सुल्तान उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। उसने उठकर आवाज लगाई तो वह भागने लगा। उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। जब उसकी बेटी ने बताया था कि जब वह सो रही थी तो सुल्तान वहां पर आ गया और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। तब पुलिस ने सुल्तान के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed