फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

अवैध खनन के आरोप में पांच लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime
ग्राम पंचायत मांडेवाला की जमीन में अवैध खनन होने की सूचना पर खनन निरीक्षक की शिकायत पर प्रताप नगर पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रताप नगर पुलिस को दी शिकायत में खनन विभाग के खनन निरीक्षक अमन कुमार ने बताया कि सात जनवरी को उनको सूचना मिली कि मंडेवाला में अवैध खनन किया जा रहा है। जिसके बाद सूचना के आधार पर उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और कई जगह पर अवैध खनन होना पाया गया। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि जिस जगह पर अवैध खनन होना पाया गया। राजस्व रिकार्ड के अनुसार जमीन मालिकों के खिलाफ अवैध खनन करवाने की शिकायत प्रताप नगर पुलिस को दी गई। शिकायत पर प्रताप नगर पुलिस ने श्यामी, मांगा राम, सोनू, अजब सिंह पुत्र करता राम, कृष्ण लाल निवासी मांडे वाला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी लखविंदर सिंह ने बताया कि खनन निरीक्षक की शिकायत पर एक महिला सहित पांच लोगों पर अवैध खनन के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन

जुर्माना राशि न भरने के बाद जिला खनन अधिकारी की शिकायत पर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ अवैध खनन चोरी का मामला दर्ज किया गया है। प्रताप नगर पुलिस को दी शिकायत में जिला खनन अधिकारी गुरजीत सिंह ने बताया कि 24 अगस्त 2021 को वे बेलगढ़ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को खनन सामग्री सहित रोका जिसका चालक मौके पर किसी भी तरह की खनन सामग्री से संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर प्रतापनगर पुलिस के हवाले किया गया लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी ट्रैक्टर ट्राली चालक ने किसी भी तरह की जुर्माना राशि नहीं भरी और पुलिस को अवैध खनन चोरी की शिकायत दी गई। जिस पर प्रताप नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed