फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

मोबाइल में मिली चैटिंग से खुला युवक की आत्महत्या का राज, युवती के अवैध संबंधों से आहत हो दी थी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime
सदर जगाधरी के गांव भेड़थल में दो माह पहले फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले सचिन की मौत का राज उसके मोबाइल में मिली चैटिंग से खुल गया है। यह चैटिंग सचिन की एक युवती के साथ थी। सचिन उस युवती से शादी करना चाहता था और वह युवती भी सचिन से शादी करना चाहती थी लेकिन युवती के किसी अन्य युवक से अवैध संबंध थे। जिसका पता चलने के बाद सचिन ने यह कदम उठाया था। इसकी शिकायत मृतक सचिन के पिता ने सदर जगाधरी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवती व उसके पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भेडथल निवासी जयचंद ने सदर जगाधरी पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि 5 नवंबर को उसके बेटे सचिन चौहान ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी लेकिन तब उसके बेटे द्वारा आत्महत्या करने का कोई कारण पता नहीं चला था। तब पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया था। इसके बाद उन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जयचंद ने बताया कि एक दिन परिवार के सदस्य उसके बेटे सचिन चौहान के कमरे की सफाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक कोने में अलमारी के नीचे पड़ा सचिन का मोबाइल बरामद हुआ। जिसमें उसकी एक लड़की के साथ चैटिंग मिली। चैटिंग में लड़की उसके लड़के से शादी करना चाहती थी। इस दौरान उसके बेटे को पता चला कि लड़की के किसी अन्य लड़के के साथ भी नजायज संबंध थे। आरोप है कि इसका पता चलने के बाद उसके बेटे ने यह कदम उठाया है। जयचंद का आरोप है कि उसके बेटे का आरोपी युवती वे उसके पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवती व उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सदर जगाधरी थाना प्रभारी सतनाम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed