फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

पति सहित ससुराल के छह लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
crime
यमुनानगर। विवाहिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस बारे में पीड़िता ने शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत पर दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना रादौर क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2 मई 2019 को गांव पालेवाला निवासी सुमित कुमार से हुई थी। शादी में उसके परिवार के लोगों ने जरूरत की सभी वस्तुएं उपहार में दी थी। लेकिन शादी के बाद उसके पति सुमित, ससुर ज्ञानचंद, सास महिंद्रो, देवर कृष्ण व अंकुर, ननद पूनम ने कम दहेज लाने पर ताने देना शुरू कर दिया। वे उसे मायके से कीमती सामान लाने के लिए उस पर दबाव देने लगे। इसके लिए वे उसके साथ मारपीट करते। इस संबंध में उसने अपने मायके के लोगों को बताया। मामले को लेकर दोनों पक्षों की कई बार पंचायतें की गईं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। जिसके बाद विवाहिता ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed