फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

50 हजार रुपये व छह तोले सोने के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
crime
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र की करहेड़ा खुर्द कॉलोनी में चोरों ने घर में घुसकर 50 हजार रुपये व छह तोले सोने के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी के समय परिवार के सदस्य घर पर ही सो रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

करहेड़ा खुर्द कॉलोनी निवासी सुरिंद्र कुमार ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोज की तरह शनिवार रात को वह खाना खाकर परिवार के साथ घर पर सो गया। सुबह जब वह जागे तो घर में सामान बिखरा मिला। कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी। जिसका लॉकर भी खुला हुआ था। जांच करने पर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये व छह तोले सोने व चांदी के आभूषण, बैंक की पासबुक व अन्य सामान गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सदर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध स्थानों से फिंगर प्रिंट उठाए। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed