फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

महिला बहन से मिलने गई थी मोहड़ा, चोरों ने मेन गेट व तीन कमरों के ताले तोड़ 55 हजार समेत एक लाख के गहने चुराये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
crime
यमुनानगर। चोरों ने सदर थाना क्षेत्र के गांव कुंजल कांबोयान में बलवंत कौर के घर के गेट व तीन कमरों के ताले तोड़ 50 हजार की नकदी समेत एक लाख के गहने चोरी कर लिए। चोरी के समय वह अंबाला के गांव मोहड़ा में अपनी बहन से मिलने गई थी। शनिवार सुबह महिला के भतीजे से गेट का ताला टूटा देख चोरी की सूचना उसे दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इसके अलावा चोरों ने पांच अन्य स्थानों से हजारों का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

कुंजल कांबोयान निवासी बलवंत कौर ने बताया कि 26 जनवरी को दोपहर बाद करीब तीन बजे वह अपने मकान का ताला लगाकर अपनी बहन के घर अंबाला के गांव मोहड़ा में मिलने गई थी। शनिवार सुबह उसके भतीजे लाभ सिंह का उसके पास फोन आया कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा है। सूचना पाकर वह घर पहुंची तो उसने देखा कि उसके मकान के मेन गेट का ताला व कमरों के ताले टूटे पड़े थे। घर के तीनों कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर कमरे में रखी पेटी से 55 हजार रुपये की नकदी, दो तोले की एक सोने की चैन, आधे तोले के सोने के टोपस व अन्य सामान गायब था। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो घंटे में घर के ताले तोड़ 13 हजार रुपये व गहने चुराये
जगाधरी। रूप नगर कॉलोनी निवासी पूजा गौतम ने शहर जगाधरी पुरिस को दी शिकायत में बताया कि शाम करीब साढे़ तीन बजे वह किसी काम से जगाधरी गई थी। करीब साढ़े पांच बजे जब वह घर लौटी तो उसने देखा कि घर के ताले टूटे पड़े है। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। जांच करने पर घर से 13 हजार रुपये की नकदी, एक मोबाइल व हजारों रुपये के गहने गायब थे, इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय के बाहर से स्ट्रीट लाइट चोरी
सढौरा। चोरों ने नगरपालिका कार्यालय के बाहर लगी स्ट्रीट लाइट अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। नगर पालिका सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि सात फरवरी की सुबह जब वह कार्यालय आए तो उन्होंने देखा गया कि नगरपालिका कार्यालय परिसर के बाहर लगी हुई स्ट्रीट लाइट रात के समय किसी ने चोरी कर ली। उन्होंने आसपास छानबीन की, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल पाया। स्ट्रीट लाइट की कीमत छह हजार रुपये से अधिक थी।
आरा मशीनों की दो मोटरें चोरी
जठलाना। बहादुरपुर निवासी राजिन्द्र कुमार ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह श्री राम स्टील इंडस्ट्रीज दामला में बतौर मुंशी के पद पर लगा हुआ है। फैक्टरी के पीछे खुले एरिया में आरा लगा हुआ है। इसमें तीन मशीनें लगी हुई है। रोज की तरह शुक्रवार रात को वह घर चले गए थे। सुबह जब वह फैक्टरी पहुंचे तो यहां आरा मशीनों पर लगे दो मोटरें गायब थी, उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
ट्यूबवेल की खिड़की तोड़ हजारों रुपये के बिजली उपकरण चुराए
यमुनानगर। सभापुर सैनी फार्म निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। शनिवार सुबह जब वह खेत में लगे ट्यूबवेल पर गया तो उसने देखा कि अज्ञात चोरों ने ट्यूबवेल की खिड़की को तोड़कर अंदर से केबल तार, मीटर, स्टार्टर व अन्य लोहे का सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत दस हजार रुपये से अधिक थी। उसकी इस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, चोरों ने हरनौल निवासी कर्मवीर के पशुबाड़े के ताले तोड़ उसकी भैंस चोरी कर ली।

फैक्टरी से 20 हजार के व्हील चोरी
जगाधरी। चोरों ने गुप्ता पैलेस के पीछे स्थित फैक्टरी से 20 हजार के व्हील चोरी कर लिए। दुर्गा गार्डन निवासी राहुल वर्मा ने बताया कि उसकी गुप्ता पैलेस के पीछे फैक्टरी है। सात फरवरी की रात को चोरों ने फैक्टरी में घुसकर 20 हजार के ई रिक्शा और स्टील के व्हील चोरी कर लिए। सुबह जब वे फैक्टरी पहुंचे तो चोरी का पता चला। इस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed