फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

पेट्रोल पंप से मोबाइल व तीन स्वीपिंग मशीन चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
crime
यमुनानगर। थाना प्रतापनगर के किशनपुरा स्थित जय दुर्गा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप से चोरों ने तीन कार्ड स्वीपिंग मशीनें व एक मोबाइल चोरी कर लिया। चोरी की यह घटना पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति पंप पर आए। एक व्यक्ति बाइक पर तेल डालने की मशीन के पास खड़ा रहा, जबकि दूसरे ने मशीनें व मोबाइल चोरी किया। पुलिस ने पंप संचालक कर्मवीर की शिकायत पर दो अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैथल के ढांड निवासी कर्मबीर ने बताया कि उसका किशनपुरा में जय दुर्गा फिलिंग स्टेशन के नाम से एचपी का पेट्रोल पंप है। 30 जनवरी की रात करीब सवा एक बजे पेट्रोल पंप से तीन कार्ड स्वीपिंग मशीन व सेल्समैन दिनेश कुमार का मोबाइल चोरी हो गया। अलसुबह जब सेल्समैन की आंख खुली तो मोबाइल व स्वीपिंग मशीनें गायब मिली। सेल्समैन ने चोरी की सूचना उसे दी। वे पेट्रोल पंप पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच के दौरान रात 1.15 बजे दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप पर आए। एक व्यक्ति बाइक पर तेल डालने वाली मशीन के पास खड़ा रहा, जबकि दूसरा व्यक्ति कमरे में गया और तीनों स्वीपिंग मशीनें व मोबाइल फोन को चुराकर लाया। इसके बाद आरोपी व्यक्ति बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर प्रतापनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी। पुलिस ने कर्मबीर सिंह की इस शिकायत पर दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 के तहत चोरी का केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई सुभाष चंद का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रहे है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed