फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

पांच माह की गर्भवती विवाहिता की मौत, भाई बोला, दहेज के लिए की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
फर्कपुर थाना क्षेत्र की शिवपुरी कॉलोनी में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर में पांच माह की गर्भवती 21 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। दो दिन पहले ही पंचायत में समझौता कर ससुराल वाले उसे लेकर आए थे। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर आरोपियों ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने मामले में मृतका के पति, ससुर व सास पर दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला के गांव मियानगी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि बहन वति उर्फ प्रियंका की शादी 23 नवंबर 2019 को सहारनपुर के गांव सद्दामाजरा निवासी सन्नी के साथ के साथ हुई थी। सन्नी शिवपुरी कालोनी में माता पिता के साथ किराये के मकान में रहता है और यही पर पिता के साथ जूस की रेहड़ी लगाता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बहन को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। एक सप्ताह पहले भी सन्नी व उसकी मां ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। लेकिन पंचायत में सन्नी आगे से तंग न करने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। उस समय भी बहन को काफी सामान दिया था। उसने बताया कि उसकी बहन पांच माह के गर्भ से थी। सोमवार अलसुबह उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी बहन की मौत हो गई। सूचना पर जब वह यहां पहुंचे तो उनकी बहन नीचे मृत पड़ी थी। उसकी गर्दन पर निशान था। जब उन्होंने सन्नी से इस संबंध में बातचीत की तो उसने बताया कि रात को वह दोनों खाना खाकर सोए थे। रात करीब तीन बजे उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि प्रियंका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी बहन की आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या की है। मामले में पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आई थी मायके से
उधर, मृतका की सास अंगूरी देवी का कहना है कि वति उर्फ प्रियंका को ससुराल में कोई दिक्क्त नहीं थी। वह अपने मायके सहारनपुर के गांव में गई थी। शुक्रवार को ही वहां से आई थी। तब उसने एक रोटी ही खाई थी। वह किसी के साथ बोल भी नहीं रही थी। तब हमने उसे कहा था कि अगर उसका मन ज्वाइंट फैमिली में रहने का नहीं है तो वह अलग हो सकती है। रात को उसका बेटा भी पार्टी से आया था। दोनों कमरे में साथ सोए थे। रात को ही उसकी पुत्रवधु ने सुसाइड कर लिया। उसे किसी तरह से परेशान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीनगर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि मृतका के आरोपी पति सन्नी, ससुर महेंद्र सिंह व सास अंगूरी देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed