फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

दंपती से मारपीट कर किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime
शहर की मायापुरी कॉलोनी में एक युवक ने दुकान में घुसकर दंपती से मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने आरोपी युवक पर छेड़छाड़ करने तथा गल्ले से पैसे चुराने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मायापुरी कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम को करीब सवा सात बजे वह अपने पति के साथ दुकान में काम कर रही थी। इस दौरान बैंक कॉलोनी निवासी विक्की बांगड़ उनकी दुकान पर पहुंचा और उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब वह अपने पति को आरोपी से छुड़ाने लगी तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी दुकान के गल्ले से पैसे चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

घर में घुसकर दंपती और बेटे को पीटा
बाल्मीकि बस्ती हमीदा निवासी कविता ने बताया कि कालोनी के ही भूपेंद्र उर्फ काका ने उनके घर में घुसकर उसके पति राजिन्द्र सिंह पर हमला कर दिया। जब वह और उसका बेटा रोहित अपने पति को आरोपी से छुड़ाने गए तो आरोपी ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed