फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, पति समेत चार लोगों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के गांव गधौली में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को विवाहिता व उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने कोई जहरीला पदार्थ निकल लिया। मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर उससे छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बसंतपुरा निवासी रजनी (30) की करीब आठ साल पहले गधौली कॉलोनी निवासी सुशील से शादी हुई थी। शादी के बाद उनके पास दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रजनी व सुशील के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद रजनी कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद जब बच्चों ने देखा, तो उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। जिस पर उन्होंने शोर मचा दिया। परिजनों ने उसे शहर के गाबा अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को दी। सूचना मिलने पर मृतका का भाई व अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतका के पति सुशील, सास, जेठ व जेठानी पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छोटी-छोटी बातों पर देते थे ताना
मृतका के भाई ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन रजनी की शादी सुशील के साथ की थी। शादी के बाद कुछ समय तक ठीक चलता रहा, लेकिन उसके बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग व उसका पति उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि उसे छोटी छोटी बात पर ताना दिया करते थे। इस बारे में कई बार परिजनों को बताया। लेकिन पंचायती फैसले के बाद वे उसे फिर ले जाते थे। शुक्रवार को भी उसके पति ने उससे मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई की शिकायत पर मृतका के पति, सास, जेठ व जेठानी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को मृतका के शव को पोस्टमार्टम करवा दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
-सुखबीर सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed