फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

रेलवे ई टिकट के दलालों के खातों की हो रही जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
रेलवे ई टिकट को लेकर दिल्ली में पकड़े गए गुलाम मुस्तफा के तार यमुनानगर से मिलने पर आरपीएफ ने मुखबिर तंत्र को तेज कर दिया है। दो दिन पूर्व पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोर्ट ने जमानत दे दी है। हालाकि आरपीएफ ने दलाल पंकज सहगल की जांच और तेज कर दी है। इसके साथ ही उसके खातों की पड़ताल भी शुरू कर दी है। आरपीएफ दोबारा से वारंट जारी करने जा रहा है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व आरपीएफ ने ई टिकट में फर्जीवाड़ा कर टिकट बनाने के तीन आरोपियों प्रमोद, लखबीर सिंह व पंकज सहगल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। इसमें से पंकज सहगल के तार ई टिकट के माफिया गुलाम मुस्तफा से मिलने के सबूत आरपीएफ को मिले। आरपीएफ ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश भी कर दिया था। लेकिन, कोर्ट ने तीनों को जमानत दे दी है। सूत्रों के अनुसार आरोपी पंकज के बैंक डिटेल को खंगाला जा रहा है। शुरुआती जांच में अभी बैंक डिटेल बरामद नहीं हुई है। पुलिस आरोपी पंकज सहगल को दोबारा से वारंट भेजने की तैयारी भी कर रही है।
विज्ञापन

पंकज के लैपटॉप में है कई राज
विभागीय सूत्रों के अनुसार आरोपी पंकज सहगल के पास से जो मोबाइल और लैपटॉप बरामद हुआ है, उसमें कई राज खुल सकते हैं। हालांकि आरपीएफ द्वारा मोबाइल में की गई जांच में गुलाम मुस्तफा से पंकज के तार मिलने के सबूत तो मिले हैं, लेकिन अभी और ठोस साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
आरपीएफ ने दो दिन पूर्व ई टिकटों में घालमेल बनाकर बेचने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों के पास से 17 हजार के टिकट बरामद हुए थे। इनमें से पंकज सहगल के तार ई टिकट माफिया से मिलने के बाद आरपीएफ हरकत में आ गई और अन्य जगहों पर छापामारी कर दो आरापियों प्रमोद व लखबीर को भी गिरफ्तार किया। हालांकि कोर्ट से तीनों को जमानत मिल गई है। लेकिन, पुलिस ने मुखबिर तंत्र को भी तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed