{"_id":"5df66fb98ebc3e87e35d4305","slug":"crime-yamuna-nagar-news-knl152322126","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकेदार और उसके कारिंदों ने गन प्वाइंट पर युवक को बेरहमी से पीटा, गुस्साएं ग्रामीणों ने ठेके में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेकेदार और उसके कारिंदों ने गन प्वाइंट पर युवक को बेरहमी से पीटा, गुस्साएं ग्रामीणों ने ठेके में की तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव संधाला में शराब ठेकेदार और उसके कारिंदे ने एक युवक को गन प्वाइंट पर लेकर मारपीट कर दी। पीड़ित युवक का आरोप है कि 14 दिसंबर की रात करीब 11 बजे शराब ठेकेदार ने उसके मुंह में रिवाल्वर की नली डाल दी। पानी से भरी बाल्टियों में मुंह भी डूबो - डूबो कर मारा । इस घटना से गुस्साएं ग्रामीण रविवार सुबह गांव से बाहर बने शराब के ठेके पर पहुंच गए। उन्होंने वहां पर जमकर तोड़फोड़ की। आक्रोशित लोगों ने शराब की पेटियों को बाहर फेंका और खोखे को पलट दिया। पीड़ित युवक ने जठलाना थाना पुलिस को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने पांच नामजद और उनके अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
एफआईआर में पीड़ित ने ये दी शिकायत
गांव संधाला निवासी रिंकू ने जठलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 14 दिसंबर की रात वह गांव के ही राकेश के साथ यमुना नदी के घाट पर खराब हुई गाड़ी को खाली कर रहे थे। करीब सवा 11 बजे छह आदमी बोलेरो गाड़ी वहां आए। इसमें सवार अमरीश एमटी करहेड़ा, अनेज दामला, संदीप टोपरा, दिनेश मान रादौर व विनय बाहदुरपुर ने पूछा कि रिंकू कौन है। दिनेश और अमरीश नाम के लड़कों ने अपने पास बुलाया। संदीप और अनेज ने हमें अपने साथियों के साथ मिलकर गाड़ी में जबरदस्ती डाल दिया। फिर अनेज नाम के लड़के ने मुंह में रिवाल्वर की नली डाल दी। वे हमें उठाकर संधाली स्थित ठेके पर ले गए। वहां से दो पेटी शराब की उठाई और जठलाना अनाज मंडी ले गए।
शराब ठेकेदार ने भी दी शिकायत
वहीं, शराब ठेकेदार दामला निवासी अनेज की तरफ से भी जठलाना थाना पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें अनेज ने बताया कि जगाधरी जोन नंबर 13 का गांव संधाली में सरकार द्वारा मंजूर शुदा शराब का ठेका है। 15 दिसंबर को सुबह करीब नौ बजे शराब के ठेके पर प्रताप, यशपाल, जोनी, टिंकू, पूर्ण और 15-20 अन्य युवकों ने शराब की दुकान पर तोड़फोड़ की तथा खोखे को पलट दिया। यह भी आरोप है कि दुकान के गल्ले से 14, 700 रुपये, शराब की 70 पेटियां, जिनमें 38 पेटी बोतल, 22 पेटी पव्वे, 10 पेटी आधा भी लोग ले गए। जाते समय ठेके के कारिंदे अरूण को खेतों में उठा ले गए और मारपीट की। अरूण ने किसी तरह से भागकर अपने आप को बचाया।
विज्ञापन
-शराब ठेकेदार ने मौखिक तौर पर ठेका खोलने की परमिशन ली थी। उन्हें प्रशासन की तरफ से परमिशन है या नहीं है, यह मुझे जानकारी नहीं है।-सुभाषचंद, सरपंच प्रतिनिधि
-युवक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। डीएसपी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में जो भी सामने आएगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-मेहर सिंह, एसएचओ, जठलाना थाना