फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

काम दिलाने का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
crime
पिता की मौत के बाद काम की तलाश में नाबालिग लड़की से युवक ने काम दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। ऐसे आरोप में शिकायत मिलने पर थाना गांधीनगर पुलिस ने आरोपी पर पोक्सो एक्ट व आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी पंजाब में पढ़ाई करती थी, पर कोरोना काल में पढ़ाई छोड़कर वापस घर आ गई। इसी दौरान लड़की की सहेली ने उसकी मुलाकात रिक्की से कराई और बताया कि रिक्की उसे अच्छे घर में खाना बनाने का काम दिलावा देगा। 20 अप्रैल 2021 को रिक्की को काम के सिलसिले में फोन किया। रिक्की ने कहा कि उसने उसके लिए अच्छी जगह देख ली है। साथ ही बताया कि वह उसे लेने आ रहा है। शाम साढ़े छह से सात बजे रिक्की उसे अपने साथ ले जाने के लिए बाइक पर राम पार्क पहुंचा। जहां से उसे किसी मकान में लेकर गया, जहां कोई मौजूद नहीं था। उसने कहा कि मकान मालिक को बुला लिया है। ये कहकर उसने उसे पीने के लिए फ्रूटी दी। जिसे पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे, तभी रिक्की उसे कमरे में ले गया और उससे गलत काम किया। कुछ देर बार होश में आई तो रिक्की ने उसे इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। काफी समय डर से यह बात किसी से नहीं कही, पर अब मां को सारी बात बताई। जिनकी मदद से थाना फर्कपुर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed