फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

युवक ने लूट का किया था ड्रामा, आढ़ती ने अब धोखे से रुपये हड़पने के लगाए आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
crime
खजूरी रोड स्थित प्रगति प्लाईवुड फैक्टरी से पेमेंट लेकर लौट रहे युवक शार्दिल के साथ लूट नहीं हुई थी, आरोपी ने लूट का ड्रामा किया था। आरोपी ने फैक्टरी से दो लाख आठ हजार 365 रुपये की पेमेंट ली। रुपये हड़पने के लिए उसने यह ड्रामा रचा था। यह आरोप लक्कड़ मंडी स्थित नवाब टिंबर मर्चेंट के आढ़ती शहजाद ने आरोपी शार्दिल पर लगाए।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में आरोपी शार्दिल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। जठलाना पुलिस को दी शिकायत में सुघ निवासी शहजाद ने बताया कि उसकी लक्कड़ मंडी में नवाब टिंबर के नाम से दुकान है। उसके पास लेबर में शार्दिल काम करता है। सोमवार को उसका मुंशी छुट्टी पर था। इसलिए उसने शार्दिल को पेमेंट लेने के लिए खजूरी के पास स्थित प्रगति प्लाईवुड फैक्टरी में भेजा था। पहले भी वह छोटी मोटी पेमेंट लेने के लिए उसे भेज देता था। देर शाम शार्दिल ने फैक्टरी से 2 लाख 8 हजार 365 रुपये की राशि ले ली। शाम करीब 7 बजे शार्दिल का उसके पास फोन आया था कि अज्ञात बदमाश ने उसकी आंखों में ज्वलनशील स्प्रे कर उससे रुपये लूट लिए है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में लूट जैसी कोई घटना सामने नहीं आई थी। आढ़ती शहजाद का आरोप है कि आरोपी शार्दिल ने फैक्टरी से मिले दो लाख आठ हजार 365 रुपये हड़पने के लिए यह ड्रामा किया। आरोपी शार्दिल नशे का आदी है। उसने बेईमानी से उनके रुपये हड़पे है और लूट का ड्रामा किया है। जठलाना थाना प्रभारी रघुवीर सिंह का कहना है कि आढ़ती की शिकायत पर उसके कर्मी शार्दिल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed