फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

कार से 90 हजार नकदी व गहनों से भरे बैग उठाकर बाइक सवार फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
crime
थाना छप्पर समीप शाहबाद मोड़ पर बाइक सवार दो युवक कार से दो बहनों के बैग उठाकर फरार हो गए। दोनों बैगों में 90 हजार की नकदी व गहने थे। घटना 25 अप्रैल को उस समय हुई, जब महिलाएं हिसार में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं।
विज्ञापन

रास्ते में कार पंक्चर होने पर ड्राइवर व कार सवार अन्य व्यक्ति स्टेपनी बदलने लगे, तभी बाइक सवार दो युवक नकदी व गहनों के बैग ले उड़े।
सेक्टर-17 निवासी मोनिका गुप्ता ने बताया कि 25 अप्रैल को हिसार में रिश्तेदार के यहां शादी थी, जहां के लिए दोपहर में वह, उसकी बहन अनीता बंसल और पंतराम बंसल कार में जा रहे थे। कार ड्राइवर चला रहा था। जैसे ही थाना छप्पर समीप पहुंचे तो इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें कार के टायर पंक्चर होने का ईशारा किया। उन्होंने कार रोक नीचे उतर कर देखा तो टायर पंक्चर नहीं थे। ये देखकर फिर से कार लेकर चल पड़े, परंतु थाना छप्पर समीप शाहबाद मोड़ पर कार में पंक्चर हो गया। पंतराम बंसल तथा ड्राइवर कार के टायर बदलने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उनकी कार से दो बैग उठाकर भागने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed