{"_id":"626854ed6dc76034a159db5c","slug":"crime-yamuna-nagar-news-knl1062387111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से 90 हजार नकदी व गहनों से भरे बैग उठाकर बाइक सवार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से 90 हजार नकदी व गहनों से भरे बैग उठाकर बाइक सवार फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना छप्पर समीप शाहबाद मोड़ पर बाइक सवार दो युवक कार से दो बहनों के बैग उठाकर फरार हो गए। दोनों बैगों में 90 हजार की नकदी व गहने थे। घटना 25 अप्रैल को उस समय हुई, जब महिलाएं हिसार में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं।
रास्ते में कार पंक्चर होने पर ड्राइवर व कार सवार अन्य व्यक्ति स्टेपनी बदलने लगे, तभी बाइक सवार दो युवक नकदी व गहनों के बैग ले उड़े।
सेक्टर-17 निवासी मोनिका गुप्ता ने बताया कि 25 अप्रैल को हिसार में रिश्तेदार के यहां शादी थी, जहां के लिए दोपहर में वह, उसकी बहन अनीता बंसल और पंतराम बंसल कार में जा रहे थे। कार ड्राइवर चला रहा था। जैसे ही थाना छप्पर समीप पहुंचे तो इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें कार के टायर पंक्चर होने का ईशारा किया। उन्होंने कार रोक नीचे उतर कर देखा तो टायर पंक्चर नहीं थे। ये देखकर फिर से कार लेकर चल पड़े, परंतु थाना छप्पर समीप शाहबाद मोड़ पर कार में पंक्चर हो गया। पंतराम बंसल तथा ड्राइवर कार के टायर बदलने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उनकी कार से दो बैग उठाकर भागने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।