फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime, police, female foiticide

सहारनपुर में होती थी जिले की गर्भवतियों की भ्रूण लिंग जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
crime, police, female foiticide
यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरियाणा की गर्भवती महिलाओं को यूपी में ले जाकर भ्रूण लिंग जांच करने के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार को सूचना के आधार पर टीम ने हरियाणा पुलिस के साथ सहारनपुर क्षेत्र के नकुड़ में छापा मारा और यहां से भ्रूण लिंग जांच कराने वाली एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक व्यक्ति जांच मशीन लेकर फरार हो गया। आरोपी के मुताबिक यमुनानगर से गर्भवत्तियों को भ्रूण लिंग जांच करवाने को सहारनपुर ले जाया जाता था।
विज्ञापन

यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग को भ्रूण लिंग जांच करने की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने उन्होंने पीएनडीटी की टीम बनाकर भेजी। जिसमें डॉ. राजेश कुमार उप सिविल सर्जन (पीएनडीटी, डॉ.अश्वनी अलमादी उप सिविल सर्जन और सीमा प्रसाद (डब्ल्यूसीडीपीओ) शामिल थे। टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक जाल बिछाया और एक डिकोय यानि नकली गर्भवती को तैयार किया। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कलानौर बॉर्डर पर डिकोय को एक व्यक्ति ने अपनी बाइक पर बैठाया और 15 हजार रुपये भी ले लिए। वह नकुड़ के पास एक बाग में बने कमरे में ले गया। वहां पर एक मशीन से उसने गर्भवती का अल्ट्रासाउंड किया और उसे गर्भ में लड़का होना बताया। इसी बीच यमुनानगर की टीम ने छापामारी कर दी। मौके से एक व्यक्ति मशीन लेकर फरार हो गया। जबकि मौके से एक व्यक्ति को यमुनानगर पुलिस पकड़कर अपने साथ ले आई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र बताया है। जबकि फरार व्यक्ति का नाम सुरेंद्र बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed