फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime, contractor, firing, police

ठेकेदार को पीटने व फायरिंग करने पर एक नामजद, 10-12 अन्य पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime, contractor, firing, police
दामला के पास शराब ठेकेदार से मारपीट करने व फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए 12 पर केस दर्जकर लिया है। बताया जा रहा है कि शराब बेचने को लेकर आरोपियों ने ठेकेदार पर हमला किया। मामले में देर शाम तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन

नरवाना के निवासी रमेश कुमार ने बताया कि सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह शराब ठेकेदार है। उसका किशनपुरा दामला में शराब का ठेका है। छह नवंबर को बोलेरो और इनोवा सवार 10-12 युवक उनके किशनपुरा दामला के ठेके पर आकर रुके। जिसमें दामला निवासी अनेज को वह जानता है। आते ही आरोपियों ने बिना कोई बात किए उससे हाथापाई व गाली गलौच करना शुरू कर दिया। आरोप है इस दौरान एक आरोपी ने पिस्टल निकाली और डराने का प्रयास किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके पैरों की तरफ दो गोलियां चलाई। गनीमत रही कि उसे गोलियां नहीं लगी। आरोप है कि ये लोग उसे, उसके कारिंदे बैंक कालोनी निवासी व हमीदा निवासी सुनील को ठेके के साथ लगती फैक्टरी में उठा ले गए। यहां उन्हें थप्पड़ मारे। आरोपियों ने उनसे मारपीट की। करीब एक घंटे तक वे दहशत में रहे। किसी तरह से वे बच बचाकर वहां से निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने वहां मौजूद एक रसोइए व मोबाइल से बनाई वीडियो बरामद की। जांच के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

वर्जन
सदर थाना प्रबंधक सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले में ठेकेदार की शिकायत पर आरोपी अनेज का नामजद करते हुए 10-12 अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed