फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crime, CIA Police, Theaf Arrested, Yamunanagar

सीआईए के हत्थे चढ़े दो चोर, तीन वारदातें कबूली

Wed, 20 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर। Updated Wed, 20 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Crime, CIA Police, Theaf Arrested, Yamunanagar
यमुनानगर - फोटो : अमर उजाला
 रात के समय घरों व दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने पिछले दिनों जगाधरी व यमुनानगर में हुई चोरी की तीन वारदातों को कबूल किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदातों में चोरी हुए सामान को बरामद कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन

सीआईए निरीक्षक संदीप कुमार को 16 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली की कि चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाले सोनीपत की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी राजकुमार साहनी व शिव कॉलोनी निवासी संजू सिंह ट्रैफिक पार्क के पास घूम रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए इंचार्ज संदीप कुमार ने एएसआई जसबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया और गठित टीम ने तत्परता से कार्यवाई करते हुए दोनों आरोपियों को ट्रैफिक पार्क के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने चोरी की तीन वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। जिनमें से थाना शहर यमुनानगर के क्षेत्र से नौ जनवरी की रात के समय एक मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। इसके अलावा आरोपियों ने थाना शहर जगाधरी के क्षेत्र से 22 फरवरी को एक दुकान से एलईडी व 21 फरवरी को सजूकी के शोरूम से मोबाइल व डीवीआर चोरी करने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। तीनों मामलों में संबंधित थानों में केस दर्ज है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से उपरोक्त तीनों वारदातों में चोरी किए गए सामान को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
दो साथियों संग मिलकर देता था चोरी की वारदात को अंजाम
प्यारा चौक के नजदीक से सीआईए स्टाफ ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सहारनपुर के दो युवकों के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जगाधरी व यमुनानगर में कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ के इंचार्ज निरीक्षक संदीप कुमार को 14 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली की कि चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी सहारनपुर के शिवधाम कॉलोनी निवासी इशाक उर्फ बंदर प्यारा चौक के पास घूम रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए इंचार्ज संदीप कुमार ने एएसआई मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया और गठित टीम ने दबिश देकर आरोपी बंदर को प्यारा चौक के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने अपने दो साथी सहारनपुर निवासी शमशाद व नौशाद के साथ मिलकर रात के समय घर व दुकानों से सोने/चांदी के गहने, बर्तन, नगदी और एलसीडी चोरी की पांच वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। जिनमें से थाना शहर यमुनानगर के क्षेत्र से 27 जून 2015 व 30 जून 2015 को दो वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। इसी प्रकार थाना शहर जगाधरी के क्षेत्र से चोरी की तीन वारदात को अंजाम देना कबूल किया। जिस बारे थाना शहर जगाधरी में 4 जनवरी, 17 फरवरी व 29 जनवरी को मामले दर्ज है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से उपरोक्त वारदातों में चोरी किए गए सामान को बरामद कर लिया गया है, आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी के दोनों साथियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed