फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime,accident

दो बाइकों की भिडंत में युवक की मौत, दूसरा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime,accident
रणजीतपुर रोड पर मुगलवाली के पास दो बाइकों की भिडंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। मृत युवक की पहचान अलीशेरपुर माजरा निवासी हर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलीशेरपुर माजरा निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह अपनी रिश्तेदारी गांव मुगलवाली जा रहा था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे जब वह रणजीतपुर रोड पर मुगलवाली के पास पहुंचा तो उसके आगे तेज गति से जा रहे बाइक सवार ने सामने से आ रही दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जब वह नजदीक गया तो उसने देखा कि सामने से आ रहा बाइक सवार उसके चाचा का लड़का हर्ष था। उसने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसके चाचा के लड़के हर्ष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed