फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   2100 students will participate in a collective recitation of the Gita

Yamuna Nagar News: 2100 विद्यार्थी करेंगे गीता का सामूहिक पाठ

Sat, 31 Oct 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 31 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
2100 students will participate in a collective recitation of the Gita
जिला ​शिक्षा सदन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। जिला स्तर पर 2100 विद्यार्थियों से गीता का सामूहिक पाठ कराने की योजना है।
विद्यालय स्तर से शुरू होने वाली प्रतियोगिताएं खंड और जिला स्तर से होते हुए राज्य स्तर तक पहुंचेंगी। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को गीता के विचारों, जीवन मूल्यों और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन, श्लोक उच्चारण, भाषण, संवाद, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला को शामिल किया गया है। इनमें छठी से आठवीं और नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी श्रेणियां बनाई गई हैं। निबंध लेखन के लिए विद्यार्थियों को 60 मिनट का समय मिलेगा। इसमें 500 से 600 शब्दों में अपने विचार लिखने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू में से अपनी पसंद की भाषा में निबंध लिख सकेंगे। वहीं, श्लोक में उच्चारण की शुद्धता व प्रस्तुति, भाषण व संवाद में विचारों की अभिव्यक्ति तथा चित्रकला में रचनात्मकता को आधार बनाया जाएगा। प्रश्नोत्तरी से विद्यार्थियों की गीता संबंधी जानकारी परखी जाएगी।
प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग समितियां बनाई जाएंगी। इसमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ संबंधित विषयों के जानकार शामिल किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार मूल्यांकन किया जाएगा। विद्यालयों को विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गीता महोत्सव के लिए सभी स्कूलों को शेड्यूल दे दिया गया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। - प्रेमलता बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed