{"_id":"6992182057bff75a970420ca","slug":"cricket-fans-burst-firecrackers-to-celebrate-indias-victory-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-151467-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भारत की जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने की आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भारत की जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने की आतिशबाजी
Mon, 16 Feb 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
भारत की जीत पर जश्न मनाते क्रिकेट प्रेमी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जैसे ही भारत की जीत तय हुई, क्रिकेट प्रेमी घरों से बाहर निकल आए और एक-दूसरे को गले लगाकर बधाइयां देने लगे। चौक-चौराहों और बाजार में लोगों ने आतिशबाजी कर जीत की खुशी का इजहार किया और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।
स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों ने बताया कि मुकाबले की शुरुआत से ही टीम इंडिया का आत्मविश्वास नजर आ रहा था। खासकर ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाजी ने दर्शकों में जोश भर दिया। चौकों और छक्कों की बरसात से भारत ने मैच पर शुरुआती पकड़ बना ली थी। इसके बाद बढ़ते स्कोर ने मैच को रोमांचक बना दिया। पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान जैसे-जैसे विकेट गिरते गए, वैसे-वैसे शहर में खुशी का माहौल और भी बढ़ता चला गया।
भारत की जीत की घोषणा होते ही युवा, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मुख्य बाजारों और चौक-चौराहों पर पहुंच गए। कई जगहों पर लोगों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। पटाखों की गूंज और ढोल की थाप के बीच जीत का जश्न देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि भारत-पाक मुकाबले का इंतजार उन्हें लंबे समय से था और टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर उम्मीदों पर खरा उतरते हुए गर्व का मौका दिया है। लोगों ने विश्वास जताया कि टीम का मौजूदा फॉर्म शानदार है और इसी दम पर भारत इस बार टी-20 विश्वकप का खिताब जरूर अपने नाम करेगा। शहरभर में देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा।