फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cracks were appearing in the fields, farmers' faces brightened due to rain

Yamuna Nagar News: खेतों में पड़ रहीं थीं दरारें, बारिश से किसानों के खिले चेहरे

Sat, 20 Jul 2024 06:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 20 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Cracks were appearing in the fields, farmers' faces brightened due to rain
जगाधरी। जिले में अलसुबह हुई बारिश से लोगों को उमस व चिपचिपी गर्मी से भारी राहत मिली। वहीं दिन भर भी मौसम सुहावना बना रहा है। हालांकि इस दौरान बारिश नहीं हुई, लेकिन बादल छाए रहने सेे धूप नहीं निकली। बारिश न होने से खेतों में दरारें पड़ने लगीं थीं। इसलिए बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान जिले में औसतन 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश शहर में हुई। बारिश के बाद जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार पूरा दिन आसमान पर घने काले बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं रात को भी यही हालात रहे। परंतु अलसुबह करीब साढ़े तीन बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब चार बजे झमाझम बारिश होने लगी। सबसे ज्यादा बारिश शहर में हुई। बारिश के बाद शहर की गलियों व सड़कों पर पानी भरा। हालांकि बारिश अलसुबह होने से लोगों को उस समय तो नहीं, बल्कि सुबह दिक्कत हुई। चूंकि पानी उतरने के बाद गलियों में कीचड़ जम गया। जिससे सुबह स्कूल, कॉलेज, नौकरी पर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। वहीं दूसरी तरफ बारिश के बाद मौसम में भी परिवर्तन आया और बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में पांच दिन लगातार बारिश की संभावना है। इससे मौसम में परिवर्तन होगा और गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं अगले सप्ताह वीरवार तक अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। ऐसे में कृषि विभाग की ओर से किसानों को एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन

--------
जिले में शुक्रवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में बारिश
ब्लॉक एमएम
जगाधरी 22
बिलासपुर 04
रादौर 00
छछरौली 19
सरस्वती नगर 06
साढौरा 14
प्रतापनगर 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed