फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cracks coming in the fields due to lack of rain, Yamunanagar

बारिश न होने से खेतों में आ रही दरारें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Cracks coming in the fields due to lack of rain, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बारिश न होने से जिले के अधिकतर ग्रामीण इलाकों के खेतों में दरारें आ रही हैं। वहीं हिमाचल की पहाड़ियों से सटे प्रतापनगर में रविवार को को बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं, जबकि झुलसा देने वाली गर्मी झेल रहे शहरवासियों निराशा हो रही है। वहीं सोमवार दिन में भी बादल छाए रहे, तो कभी धूप निकली। इस दौरान करीब ढाई बजे धूप के बीच चंद मिनटों की बूंदाबांदी हुई।
कृषि विभाग की ओर से इस बार 80 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि पिछले साल भी इतने ही क्षेत्र में धान की रोपाई गई थी। इस साल रकबा बढ़ाने की योजना थी, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार औसत से कम बारिश के कारण इसे बढ़ाया नहीं गया। जिले में अब तक करीब 74 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई हो चुकी है। वहीं किसान अभी बारिश के इंतजार में हैं। किसानों का कहना है कि बिना बारिश वे धान बोने का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। फिलहाल जिले में बारिश की संभावना बनी है।
विज्ञापन

नहीं मिल रही सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली
सरकार के आदेश के बाद भी किसानों को सिंचाई के लिए र्प्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। वहीं भीषण गर्मी के कारण भूजल स्तर भी गिरता जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी रादौर खंड में है। रादौर खंड को सरकार ने डार्क जोन में रखा है। बारिश न होने से यहां के किसानों की चिंता बढ़ गई है। विकासशील किसान सतपाल कौशिक ने बताया कि सरकार को मानसून में देरी को देखते हुए किसानों के लिए राहत की घोषणा करनी चाहिए। सरकार ने किसानों को दस घंटे बिजली देने की घोषणा की है। हकीकत में छह से सात घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इस बारे में अधीक्षक अभियंता योगराज ने कहा कि विभाग की ओर से निर्धारित बिजली दी जा रही है। कई जगह काम इत्यादि के कारण सप्लाई बाधित हुई थी, जो दुरुस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उप निदेशक ने की किसानोें से मुलाकात
बारिश में देरी के कारण किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। इसे लेकर सोमवार को कृषि उप निदेशक डॉ. जसविंद्र सिंह सैनी ने जिले के बिलासपुर और साढौरा खंड का दौरा किया। यहां उन्होंने किसानों से उनकी फसल के बारे में जानकारी ली। किसानों ने उन्हें बताया कि बारिश और सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण फसल खराब होने का डर सताने लगा है। इसे लेकर उप निदेशक ने किसानों कुछ तकनीक भी बताई। उन्होंने कहा कि बारिश की संभावना है। संभव है कि मंगलवार तक अच्छी बारिश हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed