फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crackdown on inspector caught taking bribe of Rs 5 lakh

Yamuna Nagar News: पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते धरे गए इंस्पेक्टर पर कसा शिकंजा

Fri, 26 Apr 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Apr 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on inspector caught taking bribe of Rs 5 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में साइबर थाना यमुनानगर के निलंबित इंस्पेक्टर बलवंत सिंह पर शिकंजा कसने लगा है। उन पर अब आपराधिक और विभागीय दोनों स्तर से जांच शुरू हो गई है। आपराधिक मामले की जांच जहां पंजाब पुलिस करेगी, वहीं विभागीय जांच स्थानीय पुलिस की तरफ से की जाएगी।
उल्लेखनीय है केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने यमुनानगर साइबर थाना के एसएचओ रहे इंस्पेक्टर बलवंत सिंह व दो अन्य प्राइवेट व्यक्तियों को मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-23 से पांच लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उधर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर स्टेटमेंट जारी की है। जिसके मुताबिक शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये लेने की एवज में इंस्पेक्टर बलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें आरोप है कि इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता को फंसाने की धमकी देकर उससे 40 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस संबंध में रिकार्डिंग के साथ ही शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर को पहले ही निलंबित कर दिया गया है। इसमें क्रिमिनल और विभागीय दो जांच चलेंगी। पंजाब पुलिस आपराधिक मामले की जांच करेगी, जबकि स्थानीय पुलिस विभागीय जांच और कार्रवाई कर रही है। - अभिलक्ष जोशी, डीएसपी जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed