फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cousin arrested for allegedly raping a minor

Yamuna Nagar News: नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में चचेरा भाई गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 05 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cousin arrested for allegedly raping a minor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना छछरौली पुलिस ने नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कर ली है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दी थी कि वह अपने पति और बेटे के साथ मायके गई हुई थी। शाम को घर लौटने पर उसकी नौ वर्षीय बेटी काफी डरी-सहमी हुई थी। परिजनों द्वारा पूछने पर बच्ची ने बताया कि उसके चचेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गलत तरीके से छुआ।
विज्ञापन

शिकायत मिलते ही पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई। पुलिस टीम ने आरोपी को सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed