फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Court marriage young man attacked with bricks and sharp weapons

कोर्ट मैरिज करने वाले युवक पर ईंटों व तेजधार हथियार से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Court marriage young man attacked with bricks and sharp weapons
यमुनानगर। कोर्ट मैरेज करने वाले विकास कुमार पर कुछ लोगों ने डंडों, ईंटों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। विकास ने आरोप अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसकी बहन को अगवा करने का प्रयास किया और अलमारी में बहन की शादी के लिए रखे गहने और नकदी लूट ली। इसकी शिकायत पुलिस को दी। कार्रवाई न होने पर सोमवार को पीड़ित परिवार के साथ लघु सचिवालय पहुंचा और उप पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी।
विज्ञापन

गांव दादूपुर हैड निवासी विकास कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने साल 2019 में किशनपुरा माजरा निवासी एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी। जिसके चलते उसकी पत्नी के पक्ष के लोग उससे रंजिश रखते है। रविवार रात करीब दस बजे वह अपने घर पर था। तभी गांव किशनुपरा माजरा निवासी उसकी पत्नी का भाई अपने 15-20 अन्य साथियों को लेकर उनके घर पर आया। उनके पास तेजधार हथियार, डंडे व रिवाल्वर थे। आते ही आरोपियों ने उनके घर पर ईंटें फेंकनी शुरू कर दी। इनमें से कुछ लोग घर के अंदर घुस गए। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने रिवाल्वर निकाली और कमरे के अंदर रखी अलमारी खोल दी। इस दौरान आरोपियों ने उसकी बहन की शादी के लिए रखे सोने व चांदी के गहने व नकदी निकाल ली। उसकी बहन की 24 अप्रैल को ही शादी है। आरोपियों ने उससे मारपीट की और उसकी बहन को बाइक पर बिठाकर उसका अपहरण करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके सिर में ईंट से वार किए। शोर मचाने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

विकास ने बताया कि आरोपियों ने पहले भी उन पर कई बार हमला किया। इस बार भी आरोपी उसे उसकी पत्नी व बच्चे को जान से मारने के इरादे से आए थे। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। डीएसपी अशीष चौधरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed