फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   court case-ymn

नाबालिग से छेड़छाड़ के दो दोषियों को सजा

Tue, 11 Aug 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Tue, 11 Aug 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ने जा रही नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे छेड़छाड़ करने के दोषी को कोर्ट ने दो साल कैद तथा चार हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जबकि उसके साथी को एक साल कैद तथा दो हजार रुपये जुर्माना किया है। यह फैसला फास्ट ट्रैक कोर्ट की न्यायाधीश रितु गर्ग की कोर्ट ने सुनाया है।
विज्ञापन


कोर्ट में करीब सात महीने चली सुनवाई के दौरान 11 लोगों की गवाही हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सोमवार को कोर्ट ने फैसला सुना दिया।

यह था मामला : शहर थाना जगाधरी के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी में रहने वाली लड़की ने 11 नवंबर, 2014 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह निजी स्कूल में पढ़ती है। स्कूल से छुट्टी के बाद वह विशाल नगर में साढ़े तीन से साढ़े पांच बजे तक ट्यूशन पढ़ती है।
विज्ञापन


11 नवंबर को जब वह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली तो उसे कुछ दूरी पर उसके पिता की कार का चालक गांधी नगर बुड़िया चौक निवासी अरशद बाइक पर खड़ा दिखा। उसके साथ उसी कॉलोनी का राहुल भी था। जब वह उनके पास से गुजरी, तो अरशद ने उसे अपने पास बुला लिया। इसी बीच अरशद ने बाइक को चालू कर लिया। राहुल ने उसे खींचकर बाइक पर बिठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक उपरोक्त दोनों उसे एफसीआई गोदाम की खाली जगह पर ले गए। जहां पर उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे थप्पड़ मारे। जब वह रोने चिल्लाने लगी, तो वे उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गए।

जाते समय उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों के खिलाफ भादंसं की धारा 323,365,354 व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद मामले की सुनवाई कोर्ट में शुरू हो गई।


कोर्ट ने अरशद को भादंसं की धारा 365 में दो साल कैद तथा दो हजार रुपये जुर्माना, 323 व 506 में छह महीने की कैद, 354 (1) (ए) में एक साल कैद तथा दो हजार रुपये जुर्माना किया है। जबकि राहुल को भादंसं की धारा 354 (1) (ए) में एक साल कैद तथा दो हजार रुपये जुर्माना तथा 11 पॉक्सो एक्ट में छह महीने की सजा की है। उपरोक्त सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed