फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Couple entered into the house and beaten, woman miscarried

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर दंपती को पीटा, महिला का गर्भपात

Sat, 22 Feb 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 22 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Couple entered into the house and beaten, woman miscarried
यमुनानगर। शहर की अशोक विहार कॉलोनी में रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने घर में घुसकर दंपती पर हमला कर दिया। महिला के पेट में चोट लगने से वह घायल हो गई। उसे इलाज के लिए पीजीआई रेफर किया गया। जहां उसका चार माह का गर्भपात हो गया। पुलिस ने शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर की अशोक विहार कॉलोनी निवासी श्याम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एक जनवरी को पड़ाेसी आशीष, मोहित शर्मा, उर्मिला, हीना व सोनिया से किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसका फैसला उनका गांधी नगर थाने में हो गया था। इसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। 17 फरवरी को मोहित, उर्मिला, हीना, राकेश, राकेश का भाई, सोनिया व तानिया ने उनके घर में घुसकर रंजिश के चलते उन पर और पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हमले की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस को मौके पर आता देखकर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। श्याम सिंह ने बताया कि हमले के बाद उसकी पत्नी के पेट में दर्द होने लगा।
विज्ञापन

उसकी पत्नी चार माह के गर्भ से थी। वह अपनी पत्नी को अस्पताल में लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी पत्नी का गर्भपात हो गया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed