फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Couple cheated of lakhs of rupees

Yamuna Nagar News: दंपती के साथ लाखों की धोखाधड़ी

Sun, 06 Apr 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Couple cheated of lakhs of rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दंपती का कनाडा का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर शिवपुरी कॉलोनी निवासी ईश्वर सिंह से साढ़े नौ लाख रुपये लेकर हड़प लिए। आरोप मोहाली निवासी अमनदीप सिंह, करण रांगडा, सतबीर व पूजा पर लगा है। गांधी नगर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ईश्वर सिंह ने बताया कि साल 2023 में वह अपने बेटे संदीप कुमार व पुत्रवधू नीतू देवी का कनाडा का वर्क वीजा लगवाना चाहता था। इसके लिए उसने पड़ोसी से बात की। उसने मोहाली के सेक्टर 60 में रिचमाड कंस्टेंट कार्यालय के बारे में जानकारी दी। वह वर्क वीजा के लिए कार्यालय पहुंचा।वहां उसकी मुलाकात अमनदीप सिंह, करण रांगडा, सतबीर व पूजा से हुई। आरोपियों ने कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का कार्य करते हैं। आरोपियों ने उसके बेटे व पुत्रवधू का कनाडा का वर्क वीजा लगवाने का 15 लाख का खर्च बताया।
विज्ञापन

इसमें से आधे रुपये पहले और बाकी वर्क वीजा लगने के बाद देने की बात कही। आरोपियों ने उनसे साढ़े नौ लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद उनसे वर्क वीजा के बारे में बात करते तो टाल मटोल करने लगे। गांधीनगर थाना के जांच अधिकारी सुखदेव का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed