{"_id":"663bf62684fe46d057033574","slug":"couple-beaten-for-protesting-against-cutting-of-trees-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-118668-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पेड़ काटने का विरोध करने पर दंपती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पेड़ काटने का विरोध करने पर दंपती को पीटा
Thu, 09 May 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 09 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। बहादुरपुर गांव में खेतों में खड़े सफेदे के पेड़ काटने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने दंपती पर हमला कर घायल कर दिया। घायल दंपती काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बहादुरपुर निवासी सवाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम वह अपने पति असलम के साथ खेत में भूसा एकत्र कर रही थी। इस दौरान खेत पर तिलक नगर निवासी हासिम, मानीपुर निवासी मोहब्बत अली, गाड़वाली निवासी विक्की, जोगीवाडा निवासी हवा सिंह व चिंतपुर निवासी चिडा पहुंचे। आरोपी वहां आकर उनके खेत में खड़े सफेदे के पेड़ों पर अपना हक जमाने लगे। आरोपियों ने कहा कि वह इन सफेदे के पेड़ों को काटेंगे। जब उसने व उसके पति ने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने उन दोनों पर हमला कर दिया। जिससे वह दोनों घायल हो गए। इसके बाद आरोपी उन्हें धमकी देकर वहां से चले गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।