{"_id":"67d881b1b928b00d55006f22","slug":"countdown-for-construction-of-new-unit-in-thermal-power-plant-from-20th-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-134633-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: थर्मल पावर प्लांट में नई यूनिट के निर्माण का काउंट डाउन 20 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: थर्मल पावर प्लांट में नई यूनिट के निर्माण का काउंट डाउन 20 से
विज्ञापन
सुरेश सैनी
यमुनानगर। दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट के अंदर 7272 करोड़ रुपये की लागत से नई 800 मेगावाट अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल यूनिट निर्माण का काउंट डाउन 20 मार्च से शुरू समय की 20 मार्च को जीरो डेट शुरू हो जाएगा। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को इस यूनिट का निर्माण 48 माह में करना होगा। इस निर्माण कार्य का ऑनलाइन उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (एचपीजीसीएल) की ओर से उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल यूनिट देखने में कैसी होगी इसकी साढ़े तीन हजार डिजाइन बनाई जा रही हैं। थर्मल के अंदर जिस जगह पर इस नई यूनिट का निर्माण होना है वह चिह्नित की जा चुकी है। नई यूनिट लगाने के लिए 409.242 हेक्टेयर (1011.26 एकड़) भूमि अधिगृहीत की जाएगी।
17.49 लाख मीट्रिक टन ऐश का होगा उत्पादन ःवर्ष 2029 तक नया प्लांट बनकर तैयार होने के बाद यहां बिजली उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। प्लांट प्रदूषण मुक्त तो होगा साथ ही 17.49 लाख मीट्रिक टन ऐश (राख) उत्पादन भी होगा। जबकि मौजूदा समय में 600 मेगावाट की यूनिट से 12.61 लाख मीट्रिक टन राख का उत्पादन हो रहा है। वहीं राख को स्टोर करने के लिए लापरा गांव में दो बड़े तालाब बनाए गए, जिनकी क्षमता 43.62 लाख मीट्रिक टन होगी, वर्तमान में 5.91 लाख मीट्रिक टन के तालाब हैं जिनकी क्षमता 25.16 लाख मीट्रिक टन है। संवाद