{"_id":"633c9c047a461f1c7d76f565","slug":"counseling-of-students-is-necessary-for-career-selection-yamuna-nagar-news-knl1234120144","type":"story","status":"publish","title_hn":"करिअर चुनाव के लिए विद्यार्थियों की काउंसलिंग जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करिअर चुनाव के लिए विद्यार्थियों की काउंसलिंग जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में कंप्यूटर विभाग की ओर से कॅरिअर कांउसलिंग पर व्याख्यान करवाया गया। कार्यक्रम में आईटी विशेषज्ञ बलदेव मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीके वाजपेयी ने किया। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने कॅरिअर के प्रति सचेत रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आईटी सेक्टर में रोजगार के ज्यादा अवसर हैं। कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां आईटी का प्रयोग न हो रहा हो। शिक्षा के बढ़ते स्तर के साथ सही कोर्स का चुनाव करना मुश्किल हो रहा है। इससे विद्यार्थियों को नकारात्मकता और असमंजस का सामना करना पड़ता है। इन मनोवैज्ञानिक संबंधी समस्याओं से बचने के लिए और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कॅरिअर काउंसलिंग जरूरी है।
बलदेव ने आईटी सेक्टर के मार्केट ट्रेंड से अवगत करवाया। आईटी कंपनियों में जावा, डाटनेट, पीएचपी कंप्यूटर भाषाओं का प्रयोग साफ्टवेयर डेवलपमेंट में हो रहा है। जिसमें विद्यार्थी अपना कॅरिअर चुन सकते हैं। आईटी क्षेत्र में इतने कोर्स हैं जिन्हें करने के बाद युवाओं के पास कई जॉब मिल जाएंगे। आईटी क्षेत्र की छोटी से लेकर बड़ी कंपनियों के इंटरव्यू में कंप्यूटर भाषा सी और डीबीएमएस व जावा इत्यादि के प्रश्न पूछे जाते हैं। विद्यार्थियों को प्रैक्टीकल स्तर पर अपना कौशल बढ़ाना होगा, तभी अच्छी नौकरी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. रणदीप ने कहा कि समय पर सही करिअर का चुनाव ही सफलता दिला सकता है। परंतु विद्यार्थी इसे लेकर असमंजित रहते हैं। कॉलेज लाइब्रेरियन लखपत सिंह ने कहा कि आईटी क्षेत्र में बड़े स्तर पर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के कार्य हो रहे हैं। विद्यार्थियों में टेक्निकल स्किल्स का होना अति आवश्यक है तभी वह इस डिजिटल प्लेटफार्म पर कार्य कर सकते हैं।