फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Councilors will ask for the account of works in the house, Yamunanagar

सदन में कामों का हिसाब मांगेंगे पार्षद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Councilors will ask for the account of works in the house, Yamunanagar
नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी कार्यालय। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की आगामी सदन बैठक दस अक्टूबर को प्रस्तावित है। इसका एजेंडा तैयार करने के लिए नगर निगम के कर्मी पार्षदों से प्रस्ताव ले रहे हैं। अधिकांश पार्षद पिछली बैठकों में मंजूर कराए कामों का हिसाब मांग रहे हैं। विपक्षी पार्षदों का आरोप है कि नौ सदन बैठकों के ज्यादातर मंजूर प्रस्तावों पर काम लगे नहीं या अधर में हैं। सदन बैठक में नए प्रस्तावों पर चर्चा से पहले पर जवाब मांगेंगे।
विपक्षी कांग्रेस से वार्ड नंबर चार के पार्षद देवेंद्र सिंह, पांच से विनय कांबोज, आठ से विनोद मरवाह, वार्ड-13 से निर्मल चौहान ने कहा कि साढ़े तीन साल पहले सदन की पहली बैठक में पार्षदों सहित मेयर के दिए कई प्रस्तावों पर मंजूरी के बाद काम अधर में हैं। यही स्थिति अब तक की बैठकों में मंजूर प्रस्तावों की है। इनमें ज्यादातर काम लगे नहीं या कागजों में अटके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में मंजूर कामों में अफसरों ने दिलचस्पी नहीं ली, दो-तीन साल पहले मंजूर कराए काम भी अब भी अधूरे हैं। इनका विपक्षी पार्षद अगामी सदन बैठक मेयर व अफसरों से जवाब मांगेंगे। क्योंकि शहर की सरकार बने 45 माह हो चुके हैं। अब पांच साल के कार्यकाल में 15 माह बचे हैं। ऐसे में सदन की बैठकों में मंजूर काम पूरे होंगे या नहीं, यह प्रश्नचिह्न लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदोें के मुताबिक 20 जुलाई की बैठक में हर वार्ड के लिए 50 लाख पार्षद, 50 लाख मेयर व 50 लाख एमएलए की ओर से कामों को कराने के लिए मंजूर हुए। इन डेढ़ करोड़ सहित पिछली बैठकों में अधूरे काम कार्यकाल के बचे सवा साल में पूरे होंगे या नहीं, इस पर उन्हें को संशय है। क्योंकि दो माह में भी इस राशि से होने वाले कामों की सूची पार्षदों से नहीं ली गई है। इन कामों के एस्टीमेट तैयार करने से लेकर टेंडर प्रक्रिया में भी समय लगेगा। इससे पहले सदन में मंजूर एमसी फंड के 50 लाख से वार्डों में काम पूरे होने में दो से तीन साल लग गए थे।
मंजूरी के बाद भी नहीं हुए ये काम
-20 जून 2019 को मंजूर प्रस्ताव मुताबिक अब तक निगम की जमीनों की न निशानदेही न तारबंदी हुई।
-10 सितंबर 2019 को मंजूर प्रस्ताव के अनुसार निगम की जमीन पर स्लॉटर हाउस नहीं बन पाया।
-30 जून 2021 को दड़वा में गोशाला बनाने का प्रस्ताव मंजूर हुआ, पर काम अब तक कागजों में है।
-20 जून 2020 को मंजूर सभी वार्डों में सीसीटीवी लगाने के प्रस्ताव पर अब तक काम नहीं लगा।
-7 जनवरी 2020 को मंजूर कॉलोनियों के नाम बोर्ड लगने के प्रस्ताव पर कुछ जगह छोड़ काम नहीं हुआ।
-3 नवंबर 2020 को मंजूर प्रस्ताव पर स्ट्रे डॉग्स की नसबंदी अब तक नहीं हो पाई।
ये काम अभी तक लटके
-जगाधरी बस स्टैंड से जम्मू कॉलोनी तक स्ट्रॉम ड्रेन अब तक पूरी नहीं।
-नगर निगम की सीमाओं पर एंट्री गेट नहीं बने।
-नालों पर अवैध कब्जे नहीं हटे।
-सभी वार्डों में 300 (बरगद, पीपल, नीम) पेड़ नहीं लगे।
-सभी वार्डों में निगम पार्षदों के लिए कार्यालय नहीं बने।
-खाली प्लॉटों की न चहारदीवारी हुई न जुर्माना लगा।
सदन की बैठक में मंजूर प्रस्तावों पर काम पूरा होंगे। काफी प्रस्तावों पर काम पूरे हो भी चुके हैं। शेष काम भी जल्द पूरा कराए जाएंगे। - मदन चौहान, मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed