फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation team launched encroachment removal and awareness campaign

निगम की टीम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ व जागरुकता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Corporation team launched encroachment removal and awareness campaign
यमुनानगर। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए बुधवार को नगर निगम की टीम ने रेलवे रोड व जगाधरी वर्कशॉप रोड पर अतिक्रमण हटाओ एवं जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान निगम की टीम ने दुकानदारों का सामान उठाकर अंदर रखवाया वहीं उन्हें चेतावनी दी कि दोबारा सड़क पर सामान रखने पर उसे जब्त किया जाएगा। इस दौरान निगम कर्मियों ने सड़क पर खड़ी रेहड़ियों के संचालकों को वेंडिंग जोन में जाने की अपील की। निगम की टीम ने दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को सड़क पर अतिक्रमण न करने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

बुधवार को निगम की टीम रेलवे रोड पर शहीद भगत सिंह चौक (फव्वारा चौक) से लेकर महाराजा अग्रसेन चौक (रेलवे स्टेशन चौक) तक व शहीद भगत सिंह चौक से मधु चौक तक और जगाधरी वर्कशॉप रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से बस स्टैंड चौक तक दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे सामान को अंदर रखवाया। इस दौरान टीम द्वारा दुकानदारों, रेहड़ी संचालकों व फड़ी वालों को अतिक्रमण न करने के प्रति जागरूक किया। उन्हें बताया कि सड़क पर सामान रखने से रास्ते अवरुद्ध होते है। इससे आमजन को निकलने में परेशानी होती है और जाम की स्थिति बनती है। आमजन को कोई परेशानी न हो, इसलिए सामान सड़क पर न रखकर दुकान के भीतर रखा जाए। इस दौरान रेहड़ी संचालकों को रेहड़ियां सड़क पर न खड़ी कर बनाए गए वेंडिंग जोन में लगाने की अपील की गई। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि किसी दुकानदार और स्ट्रीट वेंडर्स ने सड़क पर अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान किया जाएगा। साथ ही उनका सामान जब्त किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर सीएसआई हरजीत सिंह और सुरेंद्र चोपड़ा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्ते बनाए गए हैं, जो अपने अपने क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और लोगों को अतिक्रमण न करने के प्रति जागरूक कर रहे है। टीम में रामकेश, अमर सिंह, राकेश व होमगार्ड के जवान शामिल किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed