फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation should get drains and streets of Ward 22 constructed in four weeks

Yamuna Nagar News: चार हफ्ते में वार्ड 22 की नाली-गली बनवाए निगम

Thu, 02 Nov 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Nov 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Corporation should get drains and streets of Ward 22 constructed in four weeks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। वार्ड 22 की गली-नाली न बनने की याचिका का पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने निपटारा कर दिया। अदालत ने नगर निगम आयुक्त को चार हफ्ते में नाली और गली बनवाने के आदेश दिए हैं।
वार्ड 22 की बैंक कॉलोनी निवासी एडवोकेट रुपिंद्र सिंह बांगर ने बताया कि वार्ड का काफी हिस्सा रादौर विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस पर रादौर विधायक बिशन लाल सैनी से गोल्डनपुरी से बैंक कॉलोनी तक सड़क बनाए जाने की मांग की थी। उनकी ओर से दिए पांच फरवरी 2020 को विधायक को दिए मांगपत्र पर निवासियों ने भी हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन

इसके बाद 27 मई 2020 को गोल्डन पुरी बैंक कॉलोनी में विनोद के घर से सुरेश के घर व ईश्वर दयाल के प्लॉट से पाला राम के घर तक गली व कवर्ड नाली के निर्माण के लिए नगर निगम की ओर से वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया था। इस काम की अनुमानित लागत 37.76 लाख रुपये व काम पूरा करने की अवधि तीन माह बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें उनके घर के पास वाली गली का निर्माण भी होना था, पर अभी तक नहीं हुआ। आरोप है कि ऐसा चुनावी रंजिश में हुआ, क्योंकि गत नगर निगम के पार्षद चुनाव में उनकी पत्नी प्रत्याशी थीं। बांगर ने आरोप लगाया कि मौजूदा पार्षद व निगम अफसरों से मिलीभगत में उनके यहां गली व नाली नहीं बनाई गई। इस पर यमुनानगर डीसी, यूएलबी डायरेक्टर व नगर निगम आयुक्त को शिकायत लिखी, इसके बाद भी गली का निर्माण नहीं हुआ। तब हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई। इस पर अदालत ने नगर निगम आयुक्त को चार हफ्ते में नाली-गली बनाने के आदेश जारी किया।
मामले के बारे में संबंधित अफसरों से जानकारी लेंगे। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराया जाएगा। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed