फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation is not pampered by Lado Park

Yamuna Nagar News: लाडो पार्क से निगम को नहीं लाड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Corporation is not pampered by Lado Park
यमुनानगर। वार्ड-13 की जम्मू कॉलोनी में बेटियों के सम्मान में बने लाडो पार्क में आठ वर्ष बाद भी सुविधाओं का टोटा है। यहां बच्चों के महज दो झूले हैं और बैठने को बेंच भी कम हैं। कॉलोनी के लोग पॉश क्षेत्र के पार्कों जैसे सुंदरीकरण, प्ले स्टेशन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की लंबे समय से मांग उठा रहे हैं। निवर्तमान पार्षद के अनुसार, निगम की बैठकों में पार्क की सुविधाओं का मुद्दा कई बार उठाया गया पर सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी निर्मला यादव का कहना है कि पार्क में बच्चों के लिए सिर्फ दो ही झूले हैं, जबकि शहर के पॉश क्षेत्र में बने पार्कों में काफी संख्या में झूले व प्ले स्टेशन लगे हैं। उसी तर्ज पर लाडो पार्क में भी बच्चों के झूलों की संख्या बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं संगीता कौशिक ने कहा कि पार्क में काफी संख्या में युवा और किशोर आते हैं, जिनकी सुविधा के लिए लाइब्रेरी बनाई जानी चाहिए। साथ ही सभी उम्र वर्ग के लिए योग एवं व्यायामशाला बननी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभा ने बताया कि पार्क की देखरेख रेजीडेंस वेलफेयर सोसाइटी करती है। सोसाइटी की ओर से ही पार्क में पौधे लगाने व पेड़-पौधों की देखरेख सहित साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है। नगर निगम से यहां सुंदरीकरण के कई कार्य कराने की मांग की गई है, जिसमें मुख्य रूप से फव्वारे लगाने का काम है।


पार्क की सुविधाओं के लिए प्रयास जारी
वार्ड से निवर्तमान पार्षद निर्मल चौहान का कहना है कि करीब आठ वर्ष पहले कॉलोनी के लिए यह बेटियों के नाम पर समर्पित पार्क मंजूर कराया था। इसके बाद से चाहरदिवारी से लेकर फुटपाथ, लाइट, ओपन जिम, पेयजल जैसी सुविधाओं के लिए सदन बैठकों में मुद्दा उठाया, तब यह सुविधाएं मिलीं। अन्य अधूरे कार्य पूरे कराने के लिए अभी प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed