{"_id":"66b2a579ea9991a2480a5e34","slug":"corporation-is-inviting-tenders-but-contractors-are-not-being-found-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-123313-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निगम लगा रहा निविदाएं, नहीं मिल रहे ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निगम लगा रहा निविदाएं, नहीं मिल रहे ठेकेदार
Wed, 07 Aug 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विधानसभा चुनाव की घोषणा पर सितंबर में आचार संहिता लगने की संभावना है। इससे पहले धरातल पर नए विकास कार्य लगाने के लिए अफसर खूब जोर लगा रहे हैं। वह ई-निविदा तो धड़ाधड़ लगा रहे हैं, पर इसमें अधिकांश कामों के लिए एजेंसियां व ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं। मजबूरन ई निविदा बार-बार दोबारा लगानी पड़ रही है।
ऐसे ही गत सात दिनों में 4.72 करोड़ रुपये के कामों की ई निविदा दोबारा लगाई गई। इस तरह शहर के करोड़ों रुपये के काम ई निविदा प्रक्रिया में लटके हैं, जिन्हें जल्द शुरू नहीं कराया गया तो विस चुनाव की आचार संहिता लगने पर भी कुछ माह के लिए अटक सकते हैं।
नगर निगम यमुनानगर जगाधरी की ओर से सात दिनों में जिन 4.72 करोड़ के कामों की ई-निविदा दोबारा गई गई, उनमें वार्ड नौ में 31.29 लाख रुपये से मॉडल कॉलोनी में अशोक बग्गा की दुकान से कुलदीप सिंह की दुकान तक बॉक्स टाइप नाले बनाने और आर्य समाज मंदिर से एनपी मेहता के घर व अशोक बग्गा की दुकान से विजय लांबा के घर तक पाइप बिछाने, वार्ड नौ में ही 69.63 लाख रुपये से सुंदर नगर में हिमांशु विज के घर से मामचंद के घर और बलजीत के घर से राकेश के घर व चौहान मेडिकल से बावा इलेक्ट्रिकल पुनीत चिकन कॉर्नर से गुलशन के घर तक गलियां-नालियां बनाने का काम है।
विज्ञापन
इसके अलावा वार्ड 12 के रायपुर में 7.51 लाख रुपये से कम्युनिटी सेंटर में फुटपाथ, शेड बनाने सहित रसोई व शौचालयों की मरम्मत, वार्ड 13 में 9.23 लाख रुपये से जम्मू कॉलोनी में सत्संग भवन से फौजी के घर तक गली-नाली बनाने, वार्ड 21 में 29.48 लाख रुपये से शिवपुरी-बी में इंटरलॉक टाइलों की गलियां बनाने, वार्ड 16 में 13.48 लाख रुपये से जोगिंद्र नगर में गलियों में पाइप बिछाने, वार्ड 18 में 16.62 लाख रुपये से भूत माजरा में आरसीसी नाला बनाना है।
वार्ड 12 में 26.69 लाख रुपये से रायपुर में वाल्मीकि चौपाल बनाने, वार्ड 12 में ही 64.40 लाख रुपये से पांसरा में तालाब के काम, वार्ड 12 में 11.69 लाख रुपये से कामी माजरा में आशु के घर से डॉ. इकबाल के घर तक गली-नाली बनाने, वार्ड 12 में 13.85 लाख रुपये से शादीपुर धर्मशाला में दो कमरे, रसोई व शेड बनाने, वार्ड 22 में 4.23 लाख रुपये से विभिन्न स्थानों पर मरम्मत, वार्ड 16 में 38.65 लाख रुपये से न्यू हैप्पी स्कूल से मुख्य मार्ग वाया राजकीय प्राथमिक स्कूल चांदपुर तक पाइप बिछाने व गली बनाने, वार्ड 15 में 2.96 लाख रुपये से छोटी लाइन पर कवर्ड ड्रेन बननी है।
वार्ड 19 में 7.36 लाख रुपये से ससौली गांव में ज्वाला माता मंदिर समीप स्वागत द्वार बनाने, वार्ड 12 में 14.36 लाख रुपये से पांसरा गांव की पाल धर्मशाला में शौचालय व रसोई बनाने, वार्ड 16 में 14.91 लाख रुपये से लक्ष्मी गार्डन में पाइप बिछाने, वार्ड 13 में 15.45 लाख रुपये से लाडो पार्क व शहीद रॉकी हर्बल पार्क पर स्वागत द्वार बनाने, वार्ड 17 में 9.78 लाख रुपये से लक्ष्मीनगर एक्सटेंशन में पाइप बिछाने सहित गली बनाने, वार्ड 12 में 9.20 लाख रुपये से रूपनगर में चाय फैक्ट्री से बाडीमाजरा मुख्य मार्ग तक गली व नाली बनानी है।
वार्ड 12 में 14.72 लाख रुपये से पांसरा गांव के कम्युनिटी सेंटर में रसोई व शौचालय बनाने, वार्ड 12 में 15.29 लाख रुपये से रायपुर गांव में रविदास धर्मशाला के काम, वार्ड आठ में 4.23 लाख रुपये से मॉडल टाउन में राजकीय स्कूल से कृष्णा ब्यूटिक तक पाइप बिछाने, वार्ड 18 में 12.72 लाख रुपये से फर्कपुर गांव में आम्बेडकर भवन के काम, वार्ड 12 में 15.29 लाख रुपये से पांसरा में आम्बेडकर भवन में शौचालय व रसोई बनाने के काम शामिल हैं।
निविदा प्रक्रिया नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। प्रयास है कि जल्द टेंडर व वर्क अलॉट कर निर्माण व अन्य कार्य तय समय अवधि में पूरे कराए जाएं। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।