फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation employees under suspicion in property fraud case

Yamuna Nagar News: प्रॉपर्टी फर्जीवाड़ा मामले में निगम कर्मियों पर शक

Mon, 28 Oct 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 28 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Corporation employees under suspicion in property fraud case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में प्रॉपर्टी आईडी को फर्जी तरीके से बदलने के नए-नए मामले सामने आने के बाद खलबली मची है। पुलिस ने एक और केस दर्ज किया है। इससे कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। बिना पड़ताल के नगर निगम में कैसे किसी की भी प्रॉपर्टी दूसरे के नाम पर दर्ज हो रही है। इससे नगर निगम के कर्मचारी भी संदेह के घेरे में आ गए हैं।
एनआरआई राकेश कपूर प्रॉपर्टी को फर्जी तरीके से बेचने के मामला सामने आने के बाद एक के बाद कई अन्य मामले भी सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक नया मामला आया था कि इस्लामुद्दीन और हैदर अली ने खाली पड़े 2016 गज के प्लाट को अपने नाम दर्ज करा लिया था। जबकि, नगर निगम के दस्तावेजों में वर्ष 2011 के सर्वे में इस प्रॉपर्टी पर किसी का भी नाम दर्ज नहीं था। नगर निगम कार्यालय अधीक्षक की शिकायत पर यमुनानगर शहर थाने में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लगातार मामले सामने आने के बाद अब पुलिस भी हैरान रह गई है। मामलों की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि बिना नगर निगम के कर्मचारियों की संलिप्ता के इतने मामले सामने नहीं आ सकते। इस मामले में अब नगर निगम के कर्मचारी भी पुलिस की रडार पर आ गए हैं। पुलिस के सामने भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बिना जांच के कैसे इतनी बड़ी-बड़ी प्रॉपर्टी दूसरे के नाम पर दर्ज होगी गई। सूत्रों की माने तो जल्द ही कुछ कर्मचारियों से पूछताछ भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है नियम
यदि किसी को अपनी प्रॉपर्टी दूसरे व्यक्ति को बेचनी है तो उसे पहले नगर निगम से एनओसी लेनी होगी। जिसमें प्रॉपर्टी पर किसी तरह का टैक्स तो नहीं है। इसके बाद तहसील में रजिस्ट्री होगी और बाद में नगर निगम में आवेदन कर प्रॉपर्टी में नामांतरण होगा। इसके लिए कई स्तर पर जांच और मौका मुआयना भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed