फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation commissioner checked the attendance of employees, Yamunanagar

निगम आयुक्त ने जांची कर्मचारियों की हाजिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Corporation commissioner checked the attendance of employees, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने सोमवार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की जांच की। अनुपस्थित मिले सात अनुबंधित व दो नियमित कर्मचारियों की गैरहाजिरी लगाई गई।
निगम कार्यालय की व्यवस्था जांचने के लिए निगमायुक्त अजय सिंह तोमर सोमवार सुबह कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार के साथ औचक निरीक्षण पर निकले। इस दौरान उन्होंने टैक्स ब्रांच, सफाई शाखा, रेंट ब्रांच, जन्म और मृत्यु ब्रांच, आईटी लैब, शिकायत कक्ष, स्थापना शाखा, नागरिक सुविधा केंद्र समेत अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया। आयुक्त तोमर ने वहां तैनात कर्मचारियों से बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी शहरवासी को अपने काम के लिए बार बार भटकना न पड़े। न ही उन्हें कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े। इसलिए कर्मचारी उनका कार्य करने में जिन भी दस्तावेजों व अन्य कागजात की जरूरत है तो वह एक बार में ही मंगवा लें। बार बार किसी भी शहरवासी का चक्कर न लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आयुक्त को कार्यालय से सात अनुबंधित व दो नियमित कर्मचारी अनुपस्थित मिले। आयुक्त ने हाजिरी रजिस्टर मंगवाकर उनकी गैर हाजिरी लगाई। साथ ही कर्मचारियों को निर्धारित समय नौ बजे तक कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में कोई भी कर्मचारी व अधिकारी बिना कारण अनुपस्थित पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed