फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation cleaning workers demonstrated

Yamuna Nagar News: निगम के सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 14 Feb 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 Feb 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Corporation cleaning workers demonstrated
यमुनानगर। समान काम समान वेतन के तहत एरियर न मिलने पर नगर निगम के सफाई कर्मियों ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले लगातार 37वें दिन भी प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने निगम यमुनानगर व जगाधरी कार्यालय के गेट पर धरना देकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसकी अगुवाई इकाई उप प्रधान बलदीप ने की और मंच संचालन सहसचिव रमेश कुमार ने किया।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव मांगेराम तिगरा व जिला प्रधान प्रवेश परोचा ने कहा कि नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मियों के समान काम समान वेतन के एरियर के लिए अधिकारी टालमटोल का रवैया अपना रहे हैं। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों को हड़ताल जैसा बड़ा आंदोलन करने को मजबूर कर रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो 16 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बाद यह हड़ताल एक दिन की न होकर अनिश्चितकालीन में बदली जा सकती है। जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। कर्मचारियों को अपना समर्थन देने पहुंचे सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौदे व जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि कर्मचारियों की एरियर भुगतान की मांग जायज है। इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार धारीवाल, उपप्रधान बलदीप तुंबी, कोषाध्यक्ष गुलजार अहमद, रमन, जीतो, सुरेश शादीपुर, श्यामलाल, राजबाला, मोहन, सुनील व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed