फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation became rich due to waiver of interest on property tax

प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज माफी से मालामाल हुआ निगम, एक माह में 5.80 करोड़ रुपये खजाने में कराए जमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Corporation became rich due to waiver of interest on property tax
यमुनानगर। बकायादारों पर कार्रवाई और सरकार की ब्याज माफी योजना नगर निगम के लिए लाभकारी सिद्ध हुई। साल के आखिरी दिन निगम के खजाने में एक करोड़ 71 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ। पूरे वित्त वर्ष में निगम के खाते में प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में 15 करोड़ 92 लाख रुपये जमा हुए। इसी के साथ सरकार द्वारा ब्याज माफी की योजना भी खत्म हो गई। अब नगर निगम पूरे ब्याज के साथ प्रॉपर्टी टैक्स लेगा। वही निगम के जिन बकायादारों ने अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया उनकी प्रॉपर्टी सील करने की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए जागरूक किया। बकायादारों को नोटिस भेजे गए। बकाया जमा न कराने पर दो दिन में 14 प्रॉपर्टी सील भी की गई। जिनमें से 11 प्रॉपर्टी धारकों ने अपना टैक्स जमा करवाया। इसके अलावा लोगों ने ब्याज माफी की योजना का भी फायदा उठाया। इसके लिए निगम द्वारा मुनादी, समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के माध्यम से शहरवासियों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने का आह्वान किया था। जिसके चलते इस वित्त वर्ष में नगर निगम लगभग 15 करोड़ 92 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में ले पाया है जो बीते वर्ष आए लगभग 14 करोड़ के टैक्स की अपेक्षा अधिक है। वीरवार को रात 12 बजे तक भी लोग ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराते रहे। जिसके लिए नागरिक सुविधा केंद्र के कर्मचारी मीनू, रिंकी, मिथलेश, सपना, प्रियंका, शीतल, पलक, कमल ने अपना सहयोग दिया। जिसके चलते अंतिम दिन कुल 17112148 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया गया। मार्च माह में निगम के पास कुल 58076422 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स आया।
विज्ञापन

बाक्स
अब ब्याज समेत वसूला जाएगा टैक्स
निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा व क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई गई एकमुश्त प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर ब्याज माफी की योजना 31 मार्च को खत्म हो गई। अब योजना की अवधि नहीं बढ़ेगी। अब प्रॉपर्टी मालिकों को ब्याज सहित टैक्स भरना पड़ेगा। प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों पर भी निगम की सीलिंग कार्रवाई जारी रहेगी। अब उन्हें भी ब्याज समेत टैक्स जमा करवाना पड़ेगा। टैक्स जमा न करवाने वाले प्रॉपर्टी धारकों की प्रॉपर्टी को सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed