फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation and fire brigade personnel raised slogans regarding their demands.

Yamuna Nagar News: मांगों को लेकर निगम व दमकल कर्मियों ने की नारेबाजी

Sat, 11 Jan 2025 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 11 Jan 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
Corporation and fire brigade personnel raised slogans regarding their demands.
नगर निगम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
यमुनानगर। नगर निगम कार्यालय के सामने निगम व दमकल विभाग के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी क्रमिक भूख हड़ताल रख सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। कर्मचारियों ने बैनर व झंडों को हाथ में लेकर रोड पर रोष मार्च भी निकाला। धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान पपला व संचालन सह सचिव रमेश कुमार ने किया। सीटू के जिला सचिव शरबती व एमडीएम वर्कर्स ने भी धरने पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के महासचिव मांगेराम तिगरा तथा दमकल विभाग की यूनियन के राज्य मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज ने कहा कि सरकार द्वारा सात अगस्त 2024 को हुए समझौते में मानी गईं मांगों जिसमें पालिका रोल पर लगे कच्चे सफाई कर्मचारियों को नियमित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पक्का करने, मुख्यमंत्री द्वारा जींद में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 26 हजार रुपये वेतन व शहरी सफाई कर्मचारियों का वेतन 27 हजार रुपये करने की मांग व अन्य मांगों को लागू करवाने के लिए कर्मी क्रमिक भूख हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

जिला प्रधान प्रवेश परोचा व उपप्रधान बलदीप तुंबी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से एक भी सफाई कर्मचारी, सीवर मैन व दमकल कर्मियों को सरकार ने नियमित नहीं किया है। सरकार ने 8 फरवरी 2023 को सफाई कर्मचारी व सीवर मैन के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से वर्षों से लगे अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करने का पत्र जारी किया था लेकिन आज तक एक भी सफाई व सीवर कर्मचारी पक्का नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रमेश, अंगूरी, सवरना, विजय राणा, रोहित, मुकेश कुमार, सुनील, प्रकाश, मेहर चंद, राजिंदर आदि मौजूद रहे।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed