फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona

सात विद्यार्थियों सहित 18 कोरोना के नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
corona
यमुनानगर/रादौर। स्कूल खुलने के साथ बच्चों में भी कोरोना संक्रमण वार करने लगा है। जिले में सात स्कूली छात्रों सहित 11 कोरोना के नए केस मिले हैं। छात्रों के संक्रमित मिलने से स्कूल प्रशासन व अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। जबकि पांच संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 6940 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 6756 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं आठ केंद्रों पर 176 लाभार्थियों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ.विजय दहिया ने बताया कि शुक्रवार को 11 कोरोना के नए केस मिले हैं। जिनमें 24 वर्षीय महिला, 53 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय पुरुष, 53 वर्षीय पुरुष सेक्टर-17 हुडडा जगाधरी, 30 वर्षीय पुरुष गांव मैहलावाली, 65 वर्षीय महिला गांधीधाम, 69 वर्षीय पुरुष शिवपुरी कॉलोनी, 50 वर्षीय महिला गांव हरनौल, 79 वर्षीय पुरुष थापर कालोनी, 71 वर्षीय महिला जोगिंद्र नगर, 67 वर्षीय महिला गांव साबापुर से है। वहीं रादौर के एक सरकारी स्कूल की 3 छात्राएं व 3 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सरकारी स्कूल की एक 17 वर्षीय युवती, 19 वर्षीय युवक, 17 वर्षीय युवक व 16 वर्षीय युवक, दो 13-13 वर्षीय बच्ची व गांव ईस्माइलपुर से है। जबकि एक 51 वर्षीय अधेड़ भी पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

जिले में है 29 एक्टिव केस
डॉ.दहिया ने बताया कि जिले में 29 एक्टिव केस है। जिनमें से 16 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। जिनमें से 5 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। शुक्रवार को कोविड-19 टैस्टिंग टीम द्वारा 496 सैंपल लिए गए। अभी तक कुल 2,07,919 सैंपल लिए जा चुके है। जिनमें से 1,99,002 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 1743 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

176 का हुआ टीकाकरण
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड-19 का दूसरे चरण का टीकाकरण चल रहा है। जिसमें बचे हुए हेल्थवर्करों व फ्रंटलाइन कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा रहा है। शुक्रवार को आठ केंद्रों पर 176 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। जिले में अब तक 8201 लाभार्थियों को टीका लग चुका है। जिसमें 6250 स्वास्थ्य कर्मी व 1951 फ्रंटलाइन कर्मचारी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed