फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corona vaccination picked up pace, Yamunanagar

जिले में कोरोना टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination picked up pace, Yamunanagar
टीकाकरण शिविर में अपनी सेवाएं देतीं कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर जिले में कोरोना टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ अब ग्राम पंचायतें भी सामने आने लगी हैं। वहीं औद्योगिक इकाई और फैक्टरियों में भी शिविर लग रहे हैं।
गांव कांजनू में सेवा भारती व बजरंग दल की ओर से टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 250 पहली व 100 दूसरी डोज ग्रामीणों को लगाई गई। सेवा भारती की ओर से संयोजक वेद कांबोज ने बताया कि सेवा भारती सदा समाज की सेवा तत्पर रहती है। इस अवसर पर बजरंग दल प्रखंड रादौर के प्रखंड सह संयोजक जोनी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सदा समाज की सेवा के लिए तैयार रहता है। जो विश्व हिंदू परिषद का प्रमुख वाक्य है। सेवा सुरक्षा संस्कार उसे बजरंग दल पूरी तरह चरितार्थ करके दिखाता है। इस अवसर पर अखिल कंबोज, हर्ष धीमान, हर्ष, हर्ष जोगी, कशिश कंबोज, प्रीत, रामकुमार, जयप्रकाश नंबरदार, आर्यन, अमन गांधी, धनपत सैनी, मास्टर गुरचरण, जगमाल, अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

1000 लोगों को टीका लगाया
छछरौली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खारवन की तरफ से हरी प्लाइवुड फैक्टरी में निशुल्क कोविड-19 मेगा टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया 1000 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर सन्नी शर्मा ने बताया कि खारवन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने हरी प्लाइवुड में कोविड-19 का मेगा टीकाकरण शिविर लगाया गया जिसमें बाहर से आए मजदूर वर्ग के लगभग 1000 लोगों को टीकाकरण किया गया। यह शिविर 17 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक लगाया गया जिसमें 18 साल के ऊपर के लोगों को टीकाकरण किया गया। इस टीकाकरण शिविर में डॉक्टर सन्नी शर्मा, डॉक्टर ईशान कटारिया, फैक्ट्री संचालक अजय गर्ग ने पूरा सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

827 लोगों का टीकाकरण
यमुनानगर। कोविड से बचाव के लिए कोरोना टीकाकरण कैंप का आयोजन एसडी पब्लिक स्कूल में किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 827 व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। टीका लगवाने के लिए आए हर व्यक्ति को 3 चरणों में परिसर के अंदर भेजा गया। लोगों ने व्यवस्था की सराहना की। लोगों को निशुल्क मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा पिन्नी ,अग्रवाल सभा प्रधान मनोज गुप्ता ,एसडी स्कूल पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल उषा शर्मा, अभिषेक मित्तल, प्रदीप मित्तल, भूपेंद्र सिंह, अग्रवाल सभा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ललित गुप्ता, सचिव राहुल बंसल,कपिल मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed