फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corona's havoc: More than 30 people lost their lives in one month, 160 deaths in the case of another elderly person

कोरोना का कहर : एक माह में 30 से अधिक लोगों की छीन चुका जिंदगी, एक और वृद्ध की मौत 160 नए संक्रमित केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Corona's havoc: More than 30 people lost their lives in one month, 160 deaths in the case of another elderly person
यमुनानगर। कोरोना की दूसरी लहर लोगों के लिए काफी घातक साबित हो रही है। जिले में पिछले एक सप्ताह से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। हालातों पर नजर डाली जाए तो पिछले एक माह में कोरोना ने 30 से अधिक लोगों की जिंदगी छीन ली। जबकि इस समय जिले में संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है। सोमवार को कोरोना ने एक और वृद्ध की जान ले ली जबकि 160 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। कोरोना संक्रमण की दूसरी हवा इतनी खतरनाक हो चली है कि प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की जान जा रही है। सोमवार को एक कोरोना संक्रमित वृद्ध की जान चली गई और 160 नए लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 153 संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पहली बार जिले में 870 कोरोना के एक्टिव केस हैं, जिनमें से 143 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं 727 लोग होम आइसोलेट हैं। अभी तक 10,170 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 9119 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कोविड-19 का रिकवरी रेट 89.66 प्रतिशत हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गत वर्ष से अब तक कुल 181 संक्रमित मरीजों की जान कोरोना ने ले ली है। यह खतरनाक स्थिति पिछले साल भी नहीं थी। आलम ये है कि पिछले एक महीने के दौरान ही 30 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 61 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत मुलाना मेडिकल कॉलेज में हो गई। वृद्ध शुगर व हाइपरटेंशन का बीमार था। सरकारी गाइडलाइन के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

870 हुए एक्टिव केस
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 870 एक्टिव केस हो गए हैं। जिनमें से 727 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है, जिनमें से 43 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। जबकि 100 संक्रमित मरीजों को जिले के कोविड अस्पतालों में भर्ती किया गया है। सोमवार को कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 648 सैंपल लिए गए। जिले की आबादी लगभग 13.50 लाख है। आशा वर्करों ने घर घर जाकर पांच चरणों में सर्वे किया। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने गत वर्ष से अब तक 21.19 फीसदी लोगों की ही टेस्टिंग की है। पहले चरण में 2,06,060, दूसरे चरण में 2,05,901, तीसरे चरण में 2,05,548, चौथे चरण में 2,03,956 व पांचवें चरण में 2,03,956 लोगों का सर्वे किया। जिसके तहत अभी तक कुल 2,54,793 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 2,41,374 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार को 2038 लोगों की रिपोर्ट लंबित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

395 कंटेनमेंट जोन एक्टिव
जिले में 395 कंटेनमेंट जोन एक्टिव है। जबकि 28 फरवरी तक इनकी संख्या घटकर 36 रह गई थी। लेकिन जैसे जैसे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती रही, वैसे वैसे कंटेनमेंट जोन भी बनते रहे हैं। गत वर्ष से अब तक 4085 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। जिनमें से 3690 क्षेत्रों को 14 दिन के बाद कोई दूसरा मरीज न मिलने के कारण कंटेनमेंट जोन मुक्त कर दिया गया।

इन जगहों पर मिले पॉजिटिव केस
सरोजनी कॉलोनी से तीन केस, गांव हरनौली, गांव बुडिया से दो केस, गांव बिलासपुर से दो केस, गांव गोविंदपुरा, योगेश नगर से दो केस, गांव फतेहगढ़, सेक्टर-15 जगाधरी, गांव छछरौली से चार केस, पुराना हमीदा से दो केस, गांव ममीदी, गांव मारवा खुर्द, गांव अलाहर, गांव बकाना, गांव पालेवाला, गांव भूत माजरा, गांव खेड़की, गांव बैंडी, जैन कॉलोनी, गांव दौलतपुर, शांति कॉलोनी, गुलाबनगर से दो केस, रेलवे कॉलोनी से दो केस, तेलियान गली जगाधरी, सेक्टर-17 जगाधरी से छह केस, भाटिया कॉलोनी, गांव खिजराबाद, सावनपुरी, विष्णु गार्डन से दो केस, गांव सढौरा से तीन केस, चोपड़ा गार्डन से तीन केस, अर्जुन नगर से दो केस, गांव हड़तौल, गांव हैबतपुर, गली नंबर 3 प्रेम नगर, अग्रसेन चौक जगाधरी, प्रोफेसर कॉलोनी से आठ केस, रूपनगर बाढ़ी माजरा से दो केस, गांव नगला खालसा, गांव खुर्दबन, गांव साबापुर, शास्त्री कॉलोनी, गांधी धाम से चार केस, जय सिटी जगाधरी से दो केस, गांव मैहलावाली, गांव खदरी, गांव महेश्वरी, जम्मू कॉलोनी, जडोदा गेट से दो केस, कल्याण नगर से दो केस, पटरी मोहल्ला, गांव रामगढ़, गांव भंभौली, गांव कोटडा काहन, कमलपुरी, ग्रीन विहार, गांव मंडेबर, गांव बेगमपुर, आदर्श नगर, हरबंसपुरा, विष्णु नगर, सेक्टर-18 जगाधरी, गांव चमरोडी, देवी भवन बाजार, मॉडल कॉलोनी, मॉडल टाउन से सात केस, शुगर मिल कॉलोनी से दो केस, कमल नगर, ज्योति नगर, गांव कुंजल, जगाधरी रोड बिलासपुर, इंद्रा कॉलोनी से दो केस, ईश्वर नगर, मार्डन कॉलोनी, धर्मपुरा कॉलोनी, जोगिंद्र नगर, गांव कपूरी कलां, गांव हरेवा, गांव सढौरा, गांव सुलतानपुर, गांव रादौरी, गांव बलाचौर, सिविल लाइन से पांच केस, वीना नगर से चार केस, गुलशन कॉलोनी, जवाहर नगर, विजय कॉलोनी, गांव गधौला, गांव भंभौल, गांव गुलाबगढ से, गांव मानकपुर, अंसल टाउन, श्याम सुंदरपुरी, खालसा कॉलेज, दुर्गा गार्डन, गांव रादौर, रेलवे रोड, मधु कॉलोनी, गांव कलानौर, आजाद नगर, कैंप कॉलोनी, भगवती कॉलोनी, लालद्वारा, फ्रेंडस कॉलोनी, शिवपुरी बी, तारापुरी कॉलोनी, लक्ष्मी गार्डन, कैनाल रेस्ट हाउस रोड के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed