{"_id":"608c5f368ebc3e8dbb659471","slug":"corona-s-havoc-four-more-infected-patients-die-393-new-cases-a-day-for-the-first-time-yamuna-nagar-news-knl687189146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: चार और संक्रमित मरीजों की मौत, पहली बार एक दिन में 393 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: चार और संक्रमित मरीजों की मौत, पहली बार एक दिन में 393 नए केस मिले
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है। शुक्रवार को चार और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। हालांकि कोरोना गाइडलाइन के तहत छह लोगों का दाह संस्कार किया गया है। वहीं सवा साल में पहली बार एक दिन में 393 नए केस भी मिले हैं। पिछले तीन दिन में कोरोना गाइडलाइन के तहत 28 संक्रमित मरीजों का दाह संस्कार किया जा चुका है, जबकि 313 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 14,876 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से 13,092 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, जगाधरी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति और दिल्ली के रोहिणी निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत निजी अस्पताल में हो गई। वहीं, कृष्णानगर निवासी 60 वर्षीय महिला, लाल द्वारा निवासी 80 वर्षीय वृद्ध की मौत जिला अस्पताल में हो गई। वृद्ध को शुगर और हाइपरटेंशन की बीमारी थी। गधौली निवासी 70 वर्षीय महिला की मौत ईएसआई अस्पताल में हो गई। जबकि आजादनगर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई है। सभी शवों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत किया गया।
2732 रिपोर्ट लंबित
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 1570 हो गई है। जिनमें से 1289 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में अब भी तक 2,76,597 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है, जिनमें से 2,56,965 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में 1012 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन के रूप में एक्टिव हैं। शुक्रवार को चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि कोविड अस्पतालों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है, ताकि गंभीर मरीजों का इलाज किया जा सके।
विज्ञापन
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि फिलहाल जिले में ऑक्सीजन और बिस्तरों की कोई कमी नहीं है। कोविड सेंटरों को रिओपन किया जा रहा है। जिला का स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। आमजन से भी आग्रह है कि वे सावधानी बरतें और किसी गैर जरूरी काम के लिए घर से निकलने में परहेज करें। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोविड कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जिलावासी हेल्पलाइन नंबर 9817664700, 9817820600, 9817896000 पर संपर्क कर सकते हैं।