फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

जिले में 6589 मिल चुके संक्रमित, 6296 हुए स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
corona positive
जिले का कोरोना रिकवरी रेट 95.55 प्रतिशत हो गया है। अब तक जिले में कुल 6589 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 6296 स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 27 संक्रमितों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि शनिवार को 15 नए केस आए हैं। जिनमें 50 वर्षीय पुरुष गांव सिलीकलां, 42 वर्षीय महिला ग्रीन विहार कालोनी, 18 वर्षीय लड़की गांव पिपलीवाला, 50 वर्षीय पुरुष ग्रीन विहार कालोनी, 85 वर्षीय महिला सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, 66 वर्षीय महिला शांति कालोनी, 56 वर्षीय पुरुष गांव राजपुरा भंभोल, 18 वर्षीय लड़की गांव भोलीवाला, 49 वर्षीय पुरुष सरस्वती नगर, 66 वर्षीय पुरुष गांव कैल, 58 वर्षीय पुरुष विष्णु गार्डन, 33 वर्षीय पुरुष विशाल नगर, 53 वर्षीय महिला गांव शादीपुर, 16 वर्षीय लड़की गांव पांसरा, 61 वर्षीय पुरुष विष्णु गार्डन से है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ.विजय दहिया ने बताया कि जिले में 153 एक्टिव केस है। जिसमें से 88 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। जिसमें 20 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। उन्होंने बताया कि शनिवार को कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 518 सैंपल लिए गए हैं। जिले में अभी तक कुल 1,75,429 सैंपल लिए जा चुुके हैं। जिसमें सें 1,67,022 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 1818 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रादौर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. सतनाम के नेतृत्व में शनिवार को गांव घिलौर में 46 व डॉ.लाल बहादुर के नेतृत्व में गांव खुर्दबन में 76 लोगों के सैंपल लिए। कुल 122 लोगों के सैंपल लिए। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि उपमंडल में अब तक 424 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 407 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि सात एक्टिव केस है। जिनमें से 6 संक्रमित होम आइसोलेट है। एक संक्रमित अस्पताल में भर्ती है। 10 लोगों की उपमंडल में बीमारी से मौत हो चुकी है। उपमंडल में अब तक 15,948 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed