फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

जिले में कोरोना के 48 नए केस मिले, 31 हुए स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
corona positive
जिले में कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। सोमवार को कोरोना के 48 नए मामले मिले हैं। जबकि 31 संक्रमितों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिले में अब तक कुल 5715 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें से 5419 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के बाद और बढ़ती ठंड़ के कारण जिले में कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। यदि लोगों ने सर्तकता और जागरूकता नहीं बरती तो स्थिति काफी भयावह हो सकती है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। लेकिन, इसके बाद भी जिले में संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही है। यहीं हाल रहा तो अगस्त, सितंबर माह वाली स्थिति हो सकती है। खास बात ये है कि कोरोना से ज्यादातर वृद्ध लोगों की मौत हुई। हालांकि बच्चे और महिलाएं भी इसकी चपेट में आए है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ.विजय दहिया ने बताया कि जिले में 195 एक्टिव केस है। जिसमें से 131 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। इसमें से 17 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। जिले में अब तक कुल 1,32,297 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से 1,23,679 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं जिले में 2899 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए थे। जिसमें से 181 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन एक्टिव है। वहीं 2912 लोगों की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले में छह कंटेनमेंट जोन को मुक्त किया गया है। जिनमें कैंप कालोनी, भगवानपुर, न्यू जैन नगर, जगाधरी खंड के गांव सबलपुर, परशुराम चौक जगाधरी, गांव देवधर छछरौली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed