{"_id":"5f626b438ebc3e1246336f74","slug":"corona-positive-yamuna-nagar-news-knl44448762","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से नौजवान समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से नौजवान समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से एक युवक और एक वृद्ध की मौत हो गई है। बुधवार को 72 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही कुल 3263 मरीज हो गए है। जबकि 73 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया है। अब तक कुल 2500 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि जिले में अब 711 एक्टिव केस है। वहीं जिले में 77 फीसदी रिकवरी रेट हो गया है।
खिज्राबाद के खिजरी गांव निवासी 25 वर्षीय युवक की कोरोना से मुलाना में मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व युवक की छाती में दर्द की शिकायत हुई थी। परिजनों ने एक निजी अस्पताल में दिखाया। आराम न होने पर मुलाना अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालात में सुधार नहीं हुआ। परिजनों के अनुसार युवक को सांस लेने में परेशानी हुई। वहीं कोरोना टेस्ट कराया गया जो पॉजिटिव आया। वहीं यमुनानगर के देवी मंदिर गली निवासी 82 वर्षीय वृद्ध की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वृद्ध को अन्य बीमारियां भी थी। मौत के बाद कोरोना टैस्ट कराया तो वह पॉजिटिव आया। दोनों का अंतिम संस्कार सरकारी गाइडलाइन के तहत किया गया।
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि बुधवार को 72 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 73 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया है। जिले में अब कुल 3263 केस है। जबकि 2500 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। मरीजों के ठीक होने का ग्राफ भी बढ़ रहा है। यानि अब जिले का रिकवरी रेट 77 फीसदी हो गया है। जबकि पॉजिटिव रेट 5.06 फीसदी है। उन्होंने बताया कि जिले में 1384 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। 665 कंटेनमेंट जोन को मुक्त घोषित कर दिया गया है। जबकि 719 कंटेनमेंट जोन अभी एक्टिव है। अभी तक 3122 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि 486 पॉजिटिव मरीजों में कोरोना के लक्षण न होने के कारण उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जिले में अब तक आठ लाख 19 हजार 697 लोगों का आशा वर्करों द्वारा सर्विलांस किया गया है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। हालांकि रिकवरी रेट भी जिले में बढ़ रहा है। लेकिन, इसी प्रकार कोरोना से मरीजों की मौत भी हो रही है। यदि एक से 16 सितंबर तक बात करें तो कुल 43 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। खास बात ये है कि इनमें सबसे ज्यादा मौतें वृद्धों की हुई है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में सामने आया है कि कोरोना से मरने वाले वृद्धों में शुगर, बीपी, हार्ट, किडनी व अन्य बीमारियां सामने आई है। सबसे ज्यादा मौत शुगर व हार्ट पेशेंट की कोरोना से हुई है।